Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने संडीला तहसील सभागार में 166 शिकायतें:फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए जल्द निस्तारण के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में संडीला तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पात्र गरीब और असहाय लोगों को चिह्नित कर लाभान्वित किया जाए। साथ ही, गांवों में होने वाले विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए। इस मौके पर 166 शिकायतें आईं। जिसके लिए डीएम और एसपी ने अधिकारियों को जल्द निस्तारण ककराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि तहसील क्षेत्र में सरकारी और गरीबों की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को चिह्नित किया जाए। पुलिस बल के सहयोग से सभी अवैध कब्जे हटवाए जाएं और गरीबों की भूमि खाली कराकर पीड़ितों को कब्जा दिलाया जाए। अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। निराश्रित, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन बंद होने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर पात्र लोगों की पेंशन बहाल करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को ट्रांसफार्मर और तार संबंधी जानकारी मिलने पर तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने को कहा। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिल सुधार संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी अशोक कुमार मीणा ने उपस्थित थानाध्यक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनमानस का विश्वास जीतने के लिए क्षेत्र के दबंगों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बीट सिपाहियों और चौकीदारों से उनकी नियमित दिनचर्या की जानकारी लेने तथा राजस्व टीम के साथ समन्वय बनाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने में सहयोग करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावनाथ पांडेय, एसडीएम संडीला, जिला विकास अधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में स्कूल भूमि पर बना अवैध मदरसा-मस्जिद ध्वस्त:700 वर्गमीटर जमीन पर था कराया था निर्माण, 25 प्रतिशत मस्जिद का हिस्सा बचा
    Next Article
    पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व दुष्कर्म का आरोप:विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च डाली, जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment