Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सिपाही ने महिला से रेप किया:पहले पति भी करा चुका है धर्मांतरण, मदद करने के बहाने बात शुरू की

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में एक महिला ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी पुलिस सिपाही शशांक दुबे को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। सिपाही की तैनाती इस समय बलरामपुर जिले में थी। महिला का कहना है कि सिपाही ने मदद के नाम पर बातचीत शुरू की। अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई। इसके बाद वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर 15 महीने तक शारीरिक शोषण किया। महिला ने सिपाही से बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… पूरा मामला गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र का है। न्यू इंदिरा आवास कॉलोनी का रहने वाला सिपाही शशांक दुबे (32) 3 साल से बलरामपुर में तैनात है। एक महीने पहले उसका ट्रांसफर गैसड़ी थाने में हुआ था। नगर कोतवाली की रहने वाली 26 साल की पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ समय पहले मैंने एक मामले में सिपाही से मदद मांगी थी। सिपाही ने उस टाइम मदद की थी। इसके बाद फोन पर बात होने लगी। सिपाही ने मुझे अपनी बातों में फंसा लिया, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता है। उसने इस बात को छिपाया और मुझसे शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर मिलने बुलाया शादी के सपने दिखाकर सिपाही मिलने के लिए बुलाने लगा। इसके बाद कई बार मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। करीब 15 महीने तक ये सिलसिला चलता रहा। महिला जब भी शादी की बात कहती सिपाही कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। इसके बाद महिला ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तो पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है। उसने सिपाही से इस बारे में पूछा, तो वह आग बबूला हो गया और उसके साथ मारपीट की। सिपाही ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिला के निजी वीडियो और तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करके कई महीने शोषण उसने ब्लैकमेल कर कई महीनों तक जबरन संबंध बनाए और एक वाट्सएप ग्रुप बनाकर कुछ वीडियो-फोटो वायरल भी कर दिए। सिपाही ने उसे और उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी थी। महिला ने सिपाही से बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें उसे धमकी दी गई है। मरने और परिवार को बर्बाद करने की धमकी सिपाही कहता है कि मैं मर जाऊंगा, लेकिन उससे पहले तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बर्बाब कर दूंगा। इसके अलावा एक मैसेज में वह महिला को मिलने बुलाता और कहता है कि अगर नहीं आई तो सोच भी नहीं सकती हो ये फोटो-वीडियो कहां तक जा सकते हैं। एक मैसेज में सिपाही कहता है कि 10 मिनट में कॉल न आया तो पूरे कॉलोनी में तुम्हारे घर वालों का निकलना हराम कर दूंगा। उसने वाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया और महिला आगे देख लेने की धमकी दी। मैसेज पर महिला से कई बार गाली देकर बात की गई है और कई बार सिपाही ने प्यारी-प्यारी बातों में उलझाने की कोशिश की है। धमकियों से तंग आकर महिला ने एसपी से मदद मांगी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पति को लव जिहाद में जेल भिजवा चुकी है महिला बता दें कि महिला ने गोंडा की नगर कोतवाली में 1 अगस्त 2025 को तहरीर दी थी। महिला ने अपने पति आजम हसन शेख उर्फ विनीत सिंह उर्फ बिल्टू पर धर्म छिपा करके शादी करने और पश्चिम बंगाल ले जाकर के धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया था। नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 11 अगस्त 2025 को आरोपी आजम हसन शेख को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करके जेल भेजा था। महिला ने आरोप लगाया था कि विनीत सिंह ने धर्म छिपाकर शादी की। प्रेग्नेंट होने पर एक मौलवी के पास ले जाकर मेरा धर्म परिवर्तन कराया और मेरा गर्भपात करवा दिया। मैं किसी तरीके से पश्चिम बंगाल से भागकर गोंडा आई थी। करीब 3 महीने पहले आजम हसन जेल से छूटकर आया है। अफेयर के समय खुद भी शादीशुदा थी यह मामला 2017 से शुरू हुआ था और 1 अगस्त 2025 को पीड़िता ने नगर कोतवाली में लव जिहाद का मुकदमा दर्ज करवाया था। अब सिपाही पर जो आरोप है वो उसी टाइम के हैं। महिला शादीशुदा होने के बावजूद सिपाही के संपर्क में थी, इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सिपाही शशांक दुबे को बलरामपुर से गिरफ्तार करके नगर कोतवाली लाया गया है। न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता का कल मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। सभी बिंदुओं पर विस्तार से जांच की जा रही है। --------------------- यह खबर भी पढ़ें…. महिला अफसर बोलीं- फिरोजाबाद डीएम से डर लगता है:इंस्पेक्टर साहब मेरा सब खत्म हो गया, IAS अफसर को iPhone दिया था मेरे बचपन का सपना था अफसर बनकर लोगों की सेवा करना, लेकिन आज उसी काम को ईमानदारी से करने की सजा मिल रही है। न्याय मांगने पर कार्रवाई की धमकी देकर डराया जा रहा। मेरे चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे। मुझे बाहर निकलने में डर लग रहा है। CM से अपील है कि अपने प्रदेश की महिला अफसर को न्याय दिलाएं। ये बातें फिरोजाबाद DM पर आरोप लगाने वाली टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में कबाड़ की गोदाम में लगी आग:दमकल की 3 गाड़ियों ने 45 मिनट में पाया काबू, कई किलोमीटर तक दिखा धुआं
    Next Article
    नगर निगम के ट्रेड टैक्स से जूता कारोबारियों में आक्रोश:1 मई तक टैक्स वापस नहीं तो जूता व्यापारी- कारीगर एमजी रोड पर करेंगे चक्का जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment