Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिनका तिनका फाउंडेशन ने भारतीय जेलों के कैदियों के लिए 'तिनका जेल पाठशाला' की घोषणा की

    3 hours from now

    1

    0

    नई दिल्ली। तिनका तिनका फाउंडेशन ने एक नई शैक्षिक पहल 'तिनका जेल पाठशाला' शुरू की है, जिसके तहत भारत की जेलों में बंद कैदियों को रिकॉर्ड की गई मास्टर क्लास उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल हिंदी और अंग्रेजी में जेल-अनुमोदित प्रणालियों के माध्यम से पाठ प्रदान करेगी। पाठशाला के इस नए स्वरूप का उद्घाटन प्रोफेसर के. जी. सुरेश, निदेशक, इंडिया हेबिटाट सेंटर ने किया। उद्देश्य: इस पाठशाला को साकार करने वाली प्रोफेसर वर्तिका नन्दा के मुताबिक, “तिनका जेल पाठशाला का उद्देश्य जेल में बंदियों के खाली समय को शिक्षा और ज्ञान से भरना है। यह ऐसी सामग्री तैयार करेगा जिसका कैदी जेल के दैनिक जीवन में सीधे उपयोग कर सकें, चाहे वह अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए हो या अपने समग्र विकास के लिए।” वर्तिका दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज में पत्रकारिता विभाग की प्रमुख हैं।प्रोफेसर सुरेश ने कहा, "जेलों का मकसद सुधार गृह होना चाहिए। कैदियों को फिर से समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सिर्फ कामकाज से जुड़े कोर्स ही काफी नहीं हैं, बल्कि उन्हें नैतिकता, संस्कार, व्यक्तित्व विकास, समय का प्रबंधन और जीवन जीने की कला भी सिखाई जानी चाहिए। इस दिशा में प्रोफेसर नंदा की यह पहल एक बड़ा कदम है।"बता दें कि प्रोफेसर सुरेश इससे पहले आईआईएमसी (IIMC) के महानिदेशक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। तिनका जेल पाठशाला क्यों: विभिन्न जेलों में तिनका जेल रेडियो के संचालन के दौरान, बंदियों में सीखने में निरंतर कमी देखी गई। उपलब्ध शैक्षिक सामग्री का अधिकांश हिस्सा दायरे में सीमित है और अक्सर उस विषय से अलग  है जो बंदी वास्तव में सीखना चाहते हैं। भारतीय जेलों में, कैदी काफी हद तक उन तक पहुंचाई गई मुद्रित सामग्री पर निर्भर रहते हैं। विभिन्न जेलों में कई कैदियों ने कारावास के दौरान स्कूली या विश्वविद्यालयी शिक्षा का प्रयास किया है, लेकिन व्यवस्थित, समझने योग्य और समकालीन शिक्षण सामग्री तक उनकी पहुंच अ-समान बनी हुई है। हालांकि TTF की तिनका जेल पाठशाला कोविड-19 महामारी के दौरान कुछ जेलों में पहले से ही चालू थी, लेकिन अब इसे एक अनूठी पहल के साथ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।प्रोग्रामिंग: प्रोग्रामिंग उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी जो जेल में उपलब्ध औपचारिक पाठ्यक्रमों में शामिल नहीं हैं, लेकिन कैदियों के समग्र कल्याण के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें शिक्षा, इंफोटेनमेंट, सामान्य जागरूकता समय के उपयोग, मानसिक स्वास्थ्य, संगीत, नशामुक्ति, स्वयं सहायता, नए कौशल सीखने और प्रेरणा की कहानियां शामिल होंगी.  जेलों से मिलने वाले सुझावों के अनुसार भविष्य में विषयों का विस्तार किया जाएगा।जिला जेल, देहरादून को इस पहल के प्रोडक्शन  केंद्र के रूप में चुना गया है। दधी राम मौर्य, डीआईजी, उत्तराखंड और पवन कोठारी, जेलर ने इस पहल को स्वीकृति दी है। प्रारंभिक एपिसोड का संपादन डॉ. सुचित नारंग द्वारा किया जाएगा, जो इस जेल के पूर्व दोष सिद्ध बंदी रहे हैं। वे जेल रेडियो के मुख्य रेडियो जॉकी थे।  तिनका तिनका फाउंडेशन ने 2021 में उत्तराखंड में जेल रेडियो की नींव रखी थी।क्या करेगी पाठशाला: यह पहल सूचित करने, शिक्षित करने और मनोरंजन करने के सार्वजनिक सेवा मॉडल पर आधारित है। फाउंडेशन जेल के अनुभव और कैदियों की जरूरतों के माध्यम से पहचाने गए विषयों पर पाठ तैयार करने के लिए चयनित सामग्री निर्माताओं, शिक्षकों, विशेषज्ञों और छात्रों के साथ जुड़ेगा। प्रत्येक सत्र जेल के समय के अनुसार छोटे, सुलभ प्रारूपों में डिजाइन किया जाएगा। तिनका जेल पाठशाला विशेष रूप से जेल की स्थितियों के लिए डिज़ाइन की गई आवश्यकता-आधारित सामग्री का एक भंडार बनाएगी। सामग्री को जेल अधिकारियों, जेल रेडियो और TTF के यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।पृष्ठभूमि: तिनका तिनका का जेल रेडियो 31 जुलाई, 2019 को जिला जेल आगरा में जेल रेडियो के साथ शुरू हुआ. तिनका तिनका ने भारतीय जेलों में अनोखे जनसेवा प्रसारण मॉडल को जन्म दिया है. इसने 2020 भारत का पहली जेल पॉडकास्ट सीरीज-  तिनका जेल रेडियो की नींव रखी. नेशनल बुक ट्रस्ट ने 2024 में 'रेडियो इन प्रिज़न' प्रकाशित किया। यह पुस्तक प्रोफेसर वर्तिका नंदा द्वारा लिखित है। यह पुस्तक अब तक देश की एकमात्र पुस्तक है जो जेल रेडियो पर केंद्रित है। TTF द्वारा प्रकाशित तीन अन्य पुस्तकों को जेल जीवन पर प्रामाणिक दस्तावेज माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज भी सलमान खान की फैन हैं प्रियंका चोपड़ा, छुट्टियों पर देख डाली 27 साल पुरानी फिल्म
    Next Article
    होर्मुज में ब्रिटिश जहाज पर दूसरा बड़ा हमला, कई कंटेनर्स तबाह; ईरान के दो गनबोट्स ने पहले भी किया था अटैक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment