Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वन विभाग ने पकड़ी अवैध लकड़ी, वनरक्षक से हाथापाई:शमशाबाद में आरोपियों ने की मारपीट, वर्दी फटी, पुलिस को शिकायत

    1 hour ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात अवैध रूप से आम की लकड़ी ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। इस दौरान आरोपियों ने वनरक्षक से हाथापाई की, जिससे उसकी वर्दी फट गई। आरोपियों ने वनरक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में शमशाबाद थाने में तहरीर दी गई है। वन विभाग के शैलेश कुमार ने शमशाबाद थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे वे कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि आम की लकड़ी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शमशाबाद की ओर जा रही हैं। सूचना पर टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया, जो शमशाबाद के सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित एक आरा मशीन के परिसर में घुस गई। चालक लकड़ी पलटकर भागने का प्रयास कर रहा था। वनकर्मियों ने ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ की, जिसमें आम के पेड़ों की अवैध कटाई और कायमगंज से लकड़ी लाने का खुलासा हुआ। वन विभाग की टीम पलटी हुई लकड़ी को वापस ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखवा रही थी, तभी दूसरा ट्रैक्टर भी लकड़ी के साथ वहां पहुंच गया। इसे कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर निवासी एक व्यक्ति चला रहा था। वहां अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनमें से एक व्यक्ति नशे की हालत में था। इन लोगों ने वनकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान वनरक्षक लोकेश लवानिया के साथ हाथापाई की गई, जिससे उनकी वर्दी फट गई। आरोपी धक्का मारकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई। फेसबुक चौकी पुलिस के पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बाइक को शमशाबाद थाने परिसर में खड़ा कराया गया। वन विभाग ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने और हाथापाई करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया रात के समय सूचना मिली थी कुछ लोग पेड़ों की कटाई कर अवैध कार्य कर रहे हैं। इस पर स्टाफ को लगाया गया जहां दो ट्रैक्टर ट्राली आम की लकड़ी से लदी हुई संदिग्ध रूप में मिली। ट्रैक्टर चालक कोई संतोष पूर्ण जवाब नहीं दे पाया। जब उसे अभी रक्षा में लेने की कोशिश की तो स्टाफ के साथ कहा सुनी हुई। जानकारी मिली कि बंद दरोगा की वर्दी को भी फाड़ा गया। स्टाफ को कोई चोट नहीं आई है लेकिन इस प्रकार की घटना स्टाफ के साथ हुई है। मामले में शमशाबाद थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। बताया कायमगंज में कोई आम का बाग था वहां से लकड़ी लेकर यह लोग आ रहे थे। शमशाबाद में किसी आरा मशीन पर डाल रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में जिला पंचायत के बाबू पर गंभीर आरोप:भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बोले भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है जिला पंचायत
    Next Article
    बलरामपुर में महिला आरक्षण विधेयक पर विरोध प्रदर्शन:महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जताया आक्रोश, पुतला दहन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment