Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में जिला पंचायत के बाबू पर गंभीर आरोप:भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बोले भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है जिला पंचायत

    1 hour ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ जिले के लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव शनिवार को एक फिर जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर मुख्य अधिकारी और उनके विभाग के कर्मचारी पर हमला बोला है। सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में जिला पंचायत में कार्यरत टेंडर बाबू शिवाकांत उपाध्याय उर्फ पंकज पर खुलेआम रिश्वत लेने का वीडियो के साथ आरोप लगाया। पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने जिला पंचायत अध्यक्ष और कार्यरत टेंडर बाबू शिवाकांत उपाध्याय उर्फ पंकज के ऊपर पैसा लेते हुए का वीडियो दिखाते और आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग में कार्यरत टेंडर बाबू शिवाकांत उपाध्याय उर्फ पंकज का लाखों रुपए लेते वीडियो वायरल हो रहा है। यह वही बाबू है जो समाजवादी पार्टी के पीडीए भवन के उद्घाटन में इसका फोटो वायरल हुआ था। जिसमें बाबू ने विभाग में काम करने वाले ठेकेदारों से गलत तरीके से कमीशन का पैसा लेते हुए पाया गया है। पूर्व जिला अध्यक्ष का आरोप है कि पूरा का पूरा जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए है। ठेकेदारों से लिया जाता है 25 प्रतिशत कमीशन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का कहना है कि कमीशन का पैसा है जो 25 प्रतिशत कमीशन सभी ठेकेदारों से लिया जाता है और एडवांस में पैसा लेकर टेंडर को मैनेज करने के नाम पर लिया जाता है। इस बाबू पर आरोप है कि फर्जी अनुभव लगा कर हाटमिक्स प्लांट का काम मैनेज किया गया था। वायरल वीडियो इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर मुख्य अधिकारी और उनके विभाग के कर्मचारी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए है। मैने इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से उनके कार्यालय में मिल कर किया था। जिस पर उन्होंने तीन अधिकारियों की जांच समिति का गठन किया है जिसमें जिला विकास अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जांच करके तीन दिन में जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपेंगे। साथ ही उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को इनके खिलाफ़ कार्यवाही करने के लिए इनके खिलाफ़ पत्र लिखा था। जिस पर अभी भी समाजवादी पार्टी के नेताओं के दबाव में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा कार्यवाही नहीं किया जा रहा है पूर्व जिलाध्यक्ष का कहना है कि यही कमीशन का पैसा समाजवादी पार्टी और उनके नेताओं को चुनाव लड़ने में खर्च किया जाता है। मेरी मांग है कि तत्काल इनके खिलाफ़ निलंबन की कार्यवाही कर जांच की जाय।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत:कुशीनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर घायल
    Next Article
    वन विभाग ने पकड़ी अवैध लकड़ी, वनरक्षक से हाथापाई:शमशाबाद में आरोपियों ने की मारपीट, वर्दी फटी, पुलिस को शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment