Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर धुएं के चलते ट्रक से टकराई बाइक:देवरिया में युवक खेत में गिरा, जिंदा जला; पराली जलाई थी

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले के रुद्रपुर-पचलड़ी मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। काशीपुर गांव के पास पराली जलाने से उठे घने धुएं के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे एक तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा बच्चा घायल हो गया। घटना में दो बाइकें आग की चपेट में आकर जल गईं। मृतक की पहचान गौरी बाजार थाना क्षेत्र के विरवा गांव निवासी मुसाफिर (40) पुत्र जगदीश के रूप में हुई है। मुसाफिर अपने बेटे के साथ किसी काम से गया था और शनिवार शाम लगभग 4 बजे घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काशीपुर गांव के पास खेतों में पराली जलाने के कारण सड़क पर घना धुआं फैल गया था। इसी दौरान मुसाफिर को सामने चल रहा ट्रक दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर सड़क किनारे जल रहे खेत में जा गिरी। खेत में पहले से ही आग लगी हुई थी, जिससे बाइक तुरंत आग की चपेट में आ गई। मुसाफिर आग में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका बेटा सड़क किनारे गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रही एक अन्य बाइक भी इस हादसे का शिकार होकर खेत में जा गिरी और उसमें भी आग लग गई। मौके पर मौजूद शैलेंद्र नामक युवक ने घायल बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों जली हुई बाइकों को कब्जे में लिया और घायल बच्चे को रुद्रपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। स्थानीय लोगों ने पराली जलाने पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम के ट्रेड टैक्स से जूता कारोबारियों में आक्रोश:1 मई तक टैक्स वापस नहीं तो जूता व्यापारी- कारीगर एमजी रोड पर करेंगे चक्का जाम
    Next Article
    लखनऊ रेजिडेंसी में विश्व धरोहर दिवस पर विरासत पदयात्रा:युवाओं को इतिहास और संरक्षण का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment