Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन:सड़क पर खड़े होकर खाई टमाटर चाट...वीडियो बनाया, बोले-काशी जीवंत शहर है

    3 hours ago

    1

    0

    अभिनेता आशीष विद्यार्थी वाराणसी के दौरे पर हैं उन्होंने विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और मंदिर परिसर का विस्तृत अवलोकन किया। मंदिर दर्शन के बाद अभिनेता ने परिसर की भव्यता और दिव्यता की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास बेहद आकर्षक है और यहां की व्यवस्थाएं भी अत्यंत सुव्यवस्थित हैं। दर्शन के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। कई प्रशंसकों ने उनसे मुलाकात कर तस्वीरें भी खिंचवाईं। खास बात यह रही कि आशीष विद्यार्थी यहां किसी सेलिब्रिटी की तरह नहीं, बल्कि एक सामान्य श्रद्धालु के रूप में पहुंचे। वाराणसी में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने शहर की प्रसिद्ध खान-पान संस्कृति का भी आनंद लिया। खास तौर पर वे मशहूर दीना चाट भंडार पहुंचे, जहां उन्होंने बनारसी चाट का स्वाद चखा और स्थानीय व्यंजनों की तारीफ की। पहले देखें 2 तस्वीर काशी एक जीवंत शहर है आशीष विद्यार्थी ने बताया कि इससे पहले रक्तांचल -2 की शूटिंग चल रही थी तब हम रामनगर में लस्सी पीने के लिए गए थे उसे दौरान हमने वाराणसी की खूबसूरती को देखा था उन्होंने कहा कि यह शहर काफी जीवंत यहां आने के बाद लगता है की मां को काफी सुकून मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस शहर में आध्यात्मिक लोगों की कमी नहीं हर किसी से सीखने को मिलता है। अब जानिए कैसा रहा आशीष विद्यार्थी का सफर आशीष विद्यार्थी हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं, जिन्होंने 11 भाषाओं—हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, बंगाली, अंग्रेजी, ओड़िया और मराठी—में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सरदार से की, जबकि उनकी पहली रिलीज़ द्रोहकाल रही, जिसके लिए उन्हें 1995 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता) से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 1942: ए लव स्टोरी और इस रात की सुबह नहीं जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया। टेलीविजन पर भी उन्होंने हम पंछी एक चाल के में काम किया है। दूसरी शादी की और अब एक यूट्यूब चैनल भी चला रहे आशीष विद्यार्थी ने पहले अभिनेत्री राजोशी बरुआ से विवाह किया था, जिनसे उनका एक पुत्र है। वर्ष 2023 में उन्होंने रुपाली बरुआ से दूसरी शादी की। अभिनय के अलावा वे ‘AVID Miner Conversations’ के सह-संस्थापक और क्यूरेटर भी हैं, जो संगठनों के लिए इंटरैक्टिव लर्निंग मॉड्यूल तैयार करता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी वे काफी सक्रिय हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल है, जहां वे अक्सर भोजन और यात्रा से जुड़े वीडियो साझा करते हैं और अपनी खास अंदाज में खाने को लेकर उत्साह व्यक्त करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में अक्षय तृतीया पर गोष्ठी:भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश
    Next Article
    विशाल के बाद हरविंदर मिक्कू भी 'YES' से आउट:EPCH मेंबरशिप फीस बढ़ाने का विरोध किया था;बोले-कुछ लोगों ने इमरजेंसी लगा रखी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment