Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 38 डिग्री तापमान, AQI 151 दर्ज:शाम को बदलेगा मौसम, बारिश के बाद किसानों को बिजली ट्रिपिंग से राहत

    4 hours ago

    2

    0

    संभल में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 151 पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों की तुलना में आज तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 8 बजे जनपद संभल का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रात में हल्की बारिश होने से तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पिछले दिनों तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम में बदलाव आया था। अप्रैल महीने की तुलना में अब तापमान में 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। 30 अप्रैल को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद भीषण गर्मी से आम जनता को राहत मिली थी। मौसम में इस बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है। संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां प्रतिदिन 400 नई ओपीडी दर्ज की जा रही हैं। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। इनमें सबसे अधिक मरीज पेट दर्द, खांसी, जुकाम और बुखार के सामने आ रहे हैं। डॉ. चमन प्रकाश ने सलाह दी है कि गर्मी में देर तक रखा हुआ खाना न खाएं और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। सरायतरीन निवासी बाकिर ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मौसम बदलने के कारण गर्मी से राहत मिली है। बारिश से पहले भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। गांव फत्तेहपुर उत्तमा के किसान कमल सिंह ने बताया कि बिजली की ट्रिपिंग के कारण मेंथा और सब्जियों की फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा था, लेकिन बारिश होने से फसलों को फायदा पहुंचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस जिले की कल मनाई जाएगी 29वीं वर्षगांठ:29 साल में विकास थमा, स्वास्थ्य और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में फिसड्डी
    Next Article
    फिरोजाबाद में कपड़े की दुकान में भीषण आग:ऊपर फंसे 7 लोगों को सुरक्षित निकाला, दमकलों ने घंटों बाद आग पर काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment