Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में एक बीघा जमीन के लिए दादा की हत्या:पोते से फावड़े से सिर वार कर मार डाला, पिता की मौत के बाद परिवार से अलग किया था

    3 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में जमीन के विवाद को लेकर पोते ने अपने दादा की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को हत्या का खुलासा किया। एक बीघा जमीन को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दादा अपने कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान पोता फावड़ा लेकर पहुंचा और उन पर सोते समय सर पर कई वार कर दिए। घर के अंदर से चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया। परिजन गंभीर हालत में दादा को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला पूरे भवानी गांव में परमेश्वर यादव (91) अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके चार बेटे रामशंकर, जयमल, शेर बहादुर और सुभाष थे। बड़े बेटे रामशंकर की वर्ष 2015 में बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद परमेश्वर ने बड़ी बहू सुमन पत्नी जयमल और उसके पांच बच्चों को परिवार से अलग कर घर के बगल में रहने की जगह दी थी। जो परिवार के साथ बटाई की खेती करता था। बड़ी बहू सुमन के मुताबिक, परमेश्वर अपने अन्य तीन बेटों और उनके परिवारों का भी ध्यान रखते थे। इसी को लेकर मेरा बड़ा बेटा रूपेश(27) पुत्र जयमल अपने हिस्से की जमीन मांग रहा था। जिसको लेकर दोनों के बीच लंबे समय से इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। एक बीघा जमीन देने की मांग कर रहा था परमेश्वर के पास करीब चार बीघे खेती की जमीन थी। रूपेश (27) इसमें से एक बीघा जमीन मांग रहा था। जिससे की खेती कर परिवार का खर्च चला सकेगा। दादा के जमीन देने से इनकार करने पर वह और उसकी मां बटाई पर खेती करके घर का खर्च चलाते थे। पुलिस पूछताछ में रूपेश ने बताया कि घर में दादा का ही निर्णय चलता था। जमीन में हिस्सा नहीं मिलने और पारिवारिक विवाद के चलते उसके मन में लंबे समय से रंजिश थी। इसको लेकर मार डाला। बहू की शिकायत पर FIR घटना की जानकारी मिलने के बाद बाहर रह रहे मृतक के बेटे भी गांव पहुंचने के लिए रवाना हो गए। मृतक की बहू सुमन पत्नी जयमल की तहरीर पर डलमऊ थाने में रूपेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना के बाद घेराबंदी कर आरोपी रूपेश को गिरफ्तार कर लिया। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्थिति शांत है और पुलिस निगरानी कर रही है। ………….. ये खबर भी दीजिए प्रयागराज में दरोगा की वकील पत्नी फंदे पर लटकी मिली, 10 महीने पहले लव मैरिज की प्रयागराज में दरोगा की पत्नी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला। वह हाईकोर्ट में वकील थी। दरोगा के मुताबिक, शनिवार को दोनों में झगड़ा हुआ। रात 8 बजे पत्नी कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद पारिवारिक मित्र ने फोन कर बताया कि कंचन ने मैसेज किया है कि वह सुसाइड करने जा रही हैं। दरोगा ने बताया- मैंने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का होगा जोरदार स्वागत:मंत्री कपिल देव ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की, NH-58 से गुजरेंगे अध्यक्ष
    Next Article
    मिर्जापुर के रवींद्र पाण्डेय को 'काव्य कलाधर' की उपाधि:राजस्थान में राष्ट्रीय सम्मान समारोह में हुआ सम्मान; 6 काव्य ग्रंथों की रचना कर चुके हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment