Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेस्क्यू के 11 घंटों बाद बाघिन की मौत:लखीमपुर खीरी से बरेली भेजा गया शव, वन विभाग करा रहा पोस्टमार्टम

    7 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के उत्तर खीरी वन प्रभाग के मझगई रेंज क्षेत्र में रेस्क्यू की गई एक बाघिन की मंगलवार शाम अचानक मौत हो गई। बाघिन को सुबह काश्तकारी क्षेत्र से ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ा गया था। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी चल रही थी। वन विभाग अब उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के कारणों का पता लगाएगा। वन विभाग के अनुसार, मझगई रेंज की बबौरा बीट के ग्राम रामपुर मजरा रामनगर कला, थाना भीरा क्षेत्र में यह बाघिन वन क्षेत्र से निकलकर आबादी और खेती वाले इलाके में आ गई थी। ग्रामीणों की सुरक्षा और बाघिन को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। मंगलवार सुबह करीब 5:10 बजे वन विभाग की टीम ने बाघिन को सफलतापूर्वक ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया। इसके बाद विभागीय पशु चिकित्सक, क्षेत्रीय वन अधिकारी और वनकर्मियों की निगरानी में उसे मझगई रेंज परिसर लाया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के पशु चिकित्सक डॉ. दयाशंकर ने बाघिन का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में बाघिन सामान्य पाई गई थी और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।इसी बीच, मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे बाघिन की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। विभाग का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।प्रभागीय वनाधिकारी उत्तर खीरी वन प्रभाग एवं दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन की उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने बताया कि बाघिन के शव का पोस्टमार्टम भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), इज्जतनगर बरेली के विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों और वैज्ञानिकों की टीम द्वारा कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस घटना को लेकर विशेषज्ञों की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि बाघिन की मौत ट्रैंकुलाइजेशन के प्रभाव, किसी आंतरिक बीमारी अथवा किसी अन्य कारण से हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में गर्भवती महिला से मारपीट:देवर ने पेट में मारी लात, एक्स-रे में मिला फ्रैक्चर; 3 पर FIR
    Next Article
    ममेरे भाई की हत्या के दोषी को उम्रकैद:लखीमपुर-खीरी कोर्ट ने 52 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment