Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में गर्भवती महिला से मारपीट:देवर ने पेट में मारी लात, एक्स-रे में मिला फ्रैक्चर; 3 पर FIR

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के होजखेड़ी गांव में गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में पसली में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने महिला के देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। होजखेड़ी निवासी मोहसिना पत्नी अखलाक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 मई 2026 की शाम करीब पांच बजे वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका देवर बिलाल पुत्र इकबाल वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। सिर, आंख और पेट में मारी लात पीड़िता के मुताबिक, बिलाल ने उसके सिर, आंख और पेट में लात मारी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। महिला ने बताया कि वह गर्भवती है और मारपीट के दौरान उसे काफी दर्द हुआ। उसने आरोप लगाया कि फातमा नाम की महिला ने उसे पकड़ रखा था, जबकि उसकी सास मेहत्रीन ने भी उसके साथ मारपीट की। महिला ने कानों से सोने की झुमकियां उतार लेने का भी आरोप लगाया। मेडिकल रिपोर्ट में पसली टूटने की पुष्टि शुरुआत में पुलिस ने एनसीआर संख्या 33/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और 352 में कार्रवाई की थी। बाद में जिला अस्पताल से मिली सप्लीमेंट्री मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टर के बयान के आधार पर चोट को गंभीर माना गया। एक्स-रे रिपोर्ट में महिला की दाईं ओर की आठवीं पसली में फ्रैक्चर लाइन मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने एनसीआर को मुकदमा अपराध संख्या 283/26 में तब्दील करते हुए धारा 115(2), 352 और 117(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक आकाश कुमार को सौंपी गई है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में किशोरी का सौदा नाकाम:रुपए लेकर मध्य प्रदेश के अधेड़ से शादी कराने की थी योजना, पहले ही दो किशोरियों की हो चुकी शादी
    Next Article
    रेस्क्यू के 11 घंटों बाद बाघिन की मौत:लखीमपुर खीरी से बरेली भेजा गया शव, वन विभाग करा रहा पोस्टमार्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment