Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री अनिल राजभर का सपा पर हमला:संतकबीर नगर में लखनऊ अग्निकांड पर बोले- अखिलेश कर रहे लाशों पर राजनीति

    3 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने लखनऊ कोचिंग अग्निकांड को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा इस दर्दनाक हादसे को भी राजनीतिक अवसर के रूप में देख रही है। मंत्री राजभर ने कहा कि इस हादसे से पूरा देश दुखी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया है। दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी हो रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया एयर कंडीशन कमरे में बैठकर केवल बयानबाजी कर रहे हैं। उनके पास पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दुख-दर्द साझा करने का समय नहीं है। राजभर ने आरोप लगाया कि इस हादसे ने समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार के पूरे इको सिस्टम को उजागर कर दिया है। उन्होंने बताया कि 2016 में गलत नक्शा पास होने के कारण इस बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था, लेकिन सपा के कार्यकाल में ही इस आदेश को निरस्त कर दिया गया था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दोहराया कि सत्ता की बेचैनी में समाजवादी पार्टी 'लाशों पर राजनीति' कर रही है, जबकि सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक:फ्लाईओवर मरम्मत के कारण एक महीने तक रहेगी नो-एंट्री
    Next Article
    रेल कोच कारखाने में अधिकारी ने कर्मचारी को पीटा:रायबरेली में मारपीट का वीडियो वायरल, घायल कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment