Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर एसपी ने किया औचक निरीक्षण:सिविल लाइन थाना, ड्यूटी प्वाइंट्स पर रजिस्टर, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली जांची

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि सिविल लाइन थाना और कोतवाली क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण की शुरुआत सिविल लाइन थाने से हुई। एसपी ने थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर और फ्लाई शीट की बारीकी से जांच की। उन्होंने रजिस्टरों में दर्ज प्रविष्टियों की गुणवत्ता, अद्यतन स्थिति और रखरखाव को लेकर सख्त निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर हो रही डेटा फीडिंग की भी समीक्षा की गई। एसपी ने स्पष्ट किया कि सभी रिकॉर्ड समय पर और सही ढंग से अपडेट किए जाएं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। थाना परिसर का जायजा और साफ-सफाई थाना परिसर के भीतर कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स का दौरा किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और कार्यप्रणाली का बारीकी से मूल्यांकन किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को दी सख्त हिदायत एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्पष्ट हिदायत दी कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी:बागपत से फोन पर मिली धमकी, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की
    Next Article
    मस्जिद गिराने में आए 39.55 लाख खर्च की होगी वसूली:सीतापुर में प्रशासन से जारी किया मस्जिद कमेटी को नोटिस, 30 दिनों में जमा करने की हिदायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment