Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब के पैसे न देने पर किसान को पीटा:महोबा में तीन दबंगों ने रास्ता रोका, विरोध करने पर हमला

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा जिले में शराब के लिए पैसे न देने पर एक किसान को बेरहमी से पीटा गया। चरखारी कोतवाली क्षेत्र के मठियाई गांव के पास हुई इस घटना में तीन दबंगों ने ट्रैक्टर चालक किसान अखिलेश सोनी का रास्ता रोककर उससे पैसों की मांग की। इनकार करने पर उन्होंने किसान को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खरेला थाना क्षेत्र के पाठा गांव निवासी 27 वर्षीय अखिलेश सोनी अपने साथी सुखदीन के साथ बीती रात ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। सुखदीन अपनी चने की फसल बेचकर वापस आ रहा था। इसी दौरान चरखारी कोतवाली क्षेत्र के मठियाई गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोका। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में धुत थे और उन्होंने अखिलेश से शराब पीने के लिए 1000 रुपये मांगे। जब अखिलेश ने पैसे देने से मना किया, तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में अखिलेश को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। घायल ट्रैक्टर चालक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही चरखारी कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल एक टीम गठित की और दबिश दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू दुबे, राहुल और दशरथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्परता से गिरफ्तार कर लिया। चरखारी कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर होने के कारण दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। इसी विवाद ने बाद में मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें बाइक सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु:सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतारें, सुंदरकांड पाठ-हवन और भंडारों का आयोजन
    Next Article
    गोरखपुर में बाइक सवार किसान को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचला:गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन हार्वेस्टर देखने गए थे, ईंट-भट्ठे पर लोगों की भीड़ मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment