Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बाइक सवार किसान को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचला:गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन हार्वेस्टर देखने गए थे, ईंट-भट्ठे पर लोगों की भीड़ मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा के जसुलीपार में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मिट्टी मिलाने वाली ट्रैक्टर मशीन की चपेट में आने से लगभग 60 वर्षीय चाददेव पुत्र लहुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक घघसरा बाजार के नचनी गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वे गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन हार्वेस्टर मशीन देखने गए थे। लौटते समय प्रकाश गुप्ता के भट्ठे के पास वे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि चाददेव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही घघसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल (UP 53 DW 7743) भी गिरी हुई मिली। थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे और तहसीलदार राकेश कन्नौजिया भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक पहले ही लापता हो चुका है। उनके दो बेटे हैं—विजयभान, जो खेती-बाड़ी करते हैं, और खिशु, जो बाहर मजदूरी करता है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इसी भट्ठे पर यह तीसरी घटना है, जिससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इस दौरान चेयरमैन प्रभाकर दुबे और अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब के पैसे न देने पर किसान को पीटा:महोबा में तीन दबंगों ने रास्ता रोका, विरोध करने पर हमला
    Next Article
    पीलीभीत में दरोगा ने युवक को जड़े थप्पड़, VIDEO:ढाबे पर लाइट बंद कराने पहुंचे थे, लाठी-डंडे से पीटा, एसपी ने किया सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment