Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी:बागपत से फोन पर मिली धमकी, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

    4 hours ago

    1

    0

    बागपत: बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी मिली है। लोनी विधानसभा से विधायक गुर्जर को दिलशाद नामक युवक ने फोन पर यह धमकी दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। धमकी देने वाले आरोपी युवक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक के समर्थकों में आक्रोश है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि उन्हें पहले भी पाकिस्तान और सीरिया से धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने आशंका जताई कि बागपत से धमकी देने वाले व्यक्ति का कोई बड़ा संगठन हो सकता है और उसके संबंध आतंकवादी संगठनों से भी हो सकते हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने की अपील की है और बागपत एसपी से भी बात करने की बात कही। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शादाब अल्वी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी युवक पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। विधायक गुर्जर ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है। उधर, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में शुरू होगा स्काइवॉक का निर्माण:एक साल तक रहेगा डायवर्जन, प्राधिकरण ने ट्रैफिक विभाग को भेजा प्लान
    Next Article
    रामपुर एसपी ने किया औचक निरीक्षण:सिविल लाइन थाना, ड्यूटी प्वाइंट्स पर रजिस्टर, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment