Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर एसपी की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही:सिपाहियों को रोता देख एसपी और उनकी पत्नी की भी आंखें नम हुईं

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई पर पूरा विभाग भावुक हो गया। समारोह के दौरान कई महिला आरक्षी फूट-फूटकर रो पड़ीं। सिपाहियों को रोता देख एसपी भी भावुक हो गए। समारोह में पुलिसकर्मी और अधिकारी दोनों ही भावुक हो गए। पुलिस विभाग में तबादले होते रहते हैं। अफसरों को विदाई भी जाती है। लेकिन कुछ विदाई ऐसी होती हैं जो याद बन जाती हैं। SP विद्यासागर मिश्र की विदाई के समय पुलिस लाइन में भी एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला। विदाई के दौरान जब एसपी ने विदा लेने के लिए हाथ मिलाना शुरू किया तो महिला सिपाहियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। कई महिला सिपाही तो फूट-फूटकर रोने लगीं। यह नजारा देख पुलिस कप्तान खुद को रोक नहीं पाए और भावुक हो गए। उन्होंने महिला सिपाहियों को चुप रहने का इशारा किया, लेकिन उनकी आंखों में भी आंसू साफ दिखाई दे रहे थे। इस दृश्य ने वहां मौजूद सभी अधिकारियों और जवानों को भावुक कर दिया। उनकी पत्नी की भी आंख इस माहौल को देखकर नम हो गईं। पुलिसकर्मियों का कहना था कि उन्होंने हमेशा एक मुखिया की तरह सबका ध्यान रखा। एसपी ने जताया आभार, फूलों से दी गई विदाई विदाई समारोह में एसपी विद्यासागर मिश्र ने पुलिस बल और रामपुर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिले में कार्यकाल के दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों और आम लोगों से जो सहयोग, स्नेह और विश्वास मिला, उसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने मातहतों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने की अपील की। समारोह के अंत में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को फूलों से सजाया। परंपरा के अनुसार रस्सी से गाड़ी खींचकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखें नम रहीं। जिला जज से मुलाकात में भी दिखी भावुकता विदाई से पहले एसपी मिश्र की जिला जज भानू देव शर्मा से मुलाकात भी भावुक रही। एक दिन पूर्व हुई मुलाकात में जिला जज ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दी थीं। मंगलवार को आयोजित औपचारिक विदाई समारोह में भी उन्होंने एसपी मिश्र को सम्मानपूर्वक विदाई दी। जिला जज ने कहा कि विद्यासागर मिश्र के नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रही। आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ी। उन्होंने एसपी की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके प्रति विश्वास और आदर का प्रतीक है। 27 आईपीएस अफसरों के तबादले में शामिल रहा नाम बता दें कि तीन दिन पहले योगी सरकार ने रामपुर समेत 13 जिलों के पुलिस कप्तानों सहित 27 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। इसी क्रम में विद्यासागर मिश्र का भी स्थानांतरण किया गया। उन्हें पीएसी का सेनानायक बनाकर सीतापुर भेजा गया है। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल:80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं यूपी के कुशीनगर में बुधवार देर रात 11.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। 30 लोग घायल हो गए। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु:हनुमानगढ़ी के बाहर लगी 800मी लंबी लाइन, रामनगरी जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान
    Next Article
    अमेठी में स्कूल चलो अभियान शुरू:40 हजार बच्चों के दाखिल का लक्ष्य, विभाग कर रहा जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment