Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु:हनुमानगढ़ी के बाहर लगी 800मी लंबी लाइन, रामनगरी जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान

    4 hours ago

    1

    0

    हनुमान जयंती के पावन अवसर पर अयोध्या में आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा है। तड़के सुबह 4 बजे से लेकर अभी तक लगभग 2 लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध हो गए। राम मंदिर अयोध्या से लेकर हनुमानगढ़ी मंदिर तक भक्तों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पूरी रामनगरी “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गुंजायमान है। हर गली और मंदिर परिसर में भक्ति का उल्लास साफ नजर आ रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को सुगमता और व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराए जा रहे हैं। विशेष अनुष्ठान और कार्यक्रम हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर राम मंदिर परिसर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान जारी हैं। मंदिर के परकोटे स्थित हनुमान मंदिर पर ध्वज फहराने की तैयारी है। सुबह 11 बजे से विशेष कार्यक्रम शुरू हो गया। विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी कार्यक्रम में विनय कटियार, जयभान सिंह पवैय्या समेत बजरंग दल के कई पदाधिकारी शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। हर मंदिर में उमड़ी भीड़ हनुमान जन्मोत्सव को लेकर अयोध्या के सभी मठ-मंदिरों में भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, जिससे पूरी रामनगरी भक्ति और आस्था में डूबी नजर आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सिरफल तोड़ते समय हादसा, मौत:गंभीर चोटों से पीड़ित व्यक्ति, इलाज के दौरान गई जान
    Next Article
    रामपुर एसपी की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही:सिपाहियों को रोता देख एसपी और उनकी पत्नी की भी आंखें नम हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment