Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, अवैध बस संचालन का विरोध:निजीकरण के खिलाफ उठाई आवाज, समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मुजफ्फरनगर डिपो के वर्कशॉप परिसर में हुआ, जिसमें ट्रैफिक, स्टेशन और कार्यशाला शाखा के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। धरने की अध्यक्षता चंद्रशेखर और विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के अवैध संचालन पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने छोटी गाड़ियों की बढ़ती डग्गामारी पर भी चिंता जताई। कर्मचारियों का कहना था कि हाई-एंड निजी बसें परमिट की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन कर रही हैं, जिससे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों ने परिवहन निगम के निजीकरण और कार्यशालाओं को निजी हाथों में सौंपने की प्रस्तावित योजनाओं का भी कड़ा विरोध किया। उनका तर्क था कि इससे न केवल कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित होगा, बल्कि आम जनता भी सस्ती और सुगम परिवहन सेवाओं से वंचित हो जाएगी। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में दी गई आर्थिक सहायता के लिए आभार व्यक्त किया, लेकिन साथ ही निगम के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग दोहराई। धरने में कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगें भी रखीं। इनमें एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीयकृत मार्ग घोषित करना, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में होने वाले घाटे की भरपाई सरकार द्वारा करना, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली बनाना, नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, बकाया भत्तों का भुगतान और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि इन मांगों पर जल्द निर्णय न होने पर परिवहन व्यवस्था प्रभावित होगी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने स्पष्ट किया है कि यदि 19 मई तक उनकी मांगों पर कोई संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया, तो 20 मई को क्षेत्र स्तरीय विशाल धरना, प्रदर्शन और रैली आयोजित की जाएगी। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होकर विरोध को और तेज करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, VIDEO:सुरसा थाने परिसर में घटना, लेखपाल ने आरोपों को रंजिश बताया
    Next Article
    लोजपा (रामविलास) की जौनपुर में समीक्षा बैठक:विधायक अमित रानू बोले- यूपी में संगठन मजबूत करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment