Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोजपा (रामविलास) की जौनपुर में समीक्षा बैठक:विधायक अमित रानू बोले- यूपी में संगठन मजबूत करेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता अभियान सह समीक्षा बैठक गुरुवार शाम 4 बजे संपन्न हुई। इस बैठक में बिहार के बेलसंड विधानसभा के विधायक अमित रानू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि अमित रानू ने कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय रामविलास पासवान का जितना जनाधार बिहार में था, उतना ही उत्तर प्रदेश में भी था। रानू ने दावा किया कि यूपी के लोग भी उन्हें उतना ही प्रेम देते थे और हमारी पार्टी तथा हमारे नेता चिराग पासवान को पसंद करने वाले बहुत से लोग हैं। उन्होंने कहा कि जौनपुर में हमारा संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है, जिसमें बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिना चुनाव लड़े भी जिले में पार्टी मजबूत है और आने वाले दिनों में यह और सशक्त होगी। पार्टी का लक्ष्य राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की सोच और विजन को उत्तर प्रदेश के धरातल पर उतारना है। पार्टी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर यूपी में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराना है। इसका स्पष्ट उद्देश्य देश और प्रदेश में सभी को समान अधिकार दिलाना है, जिसमें महिलाओं को उनका उचित अधिकार, युवाओं को रोजगार, तथा सभी को स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध कराना शामिल है, जिससे देश का सर्वांगीण विकास हो सके। अमित रानू ने 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' के सिद्धांत पर बूथों को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि 'लोजपा चली गांव की ओर' अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता हर गांव तक जाकर लोगों को पार्टी के विजन और मिशन से अवगत कराएंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने पुष्टि की कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में गठबंधन होता है, तो सीटों का निर्धारण उसके आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि लोजपा एनडीए के साथ गठबंधन में है और बिहार में उनके 19 विधायक हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, अवैध बस संचालन का विरोध:निजीकरण के खिलाफ उठाई आवाज, समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी
    Next Article
    रेंजर ने गरीब बच्ची की पढ़ाई का जिम्मा उठाया:बिजनौर में महिला को राशन दिया, अब तक 5 बच्चों को पढ़ा चुके हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment