Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, VIDEO:सुरसा थाने परिसर में घटना, लेखपाल ने आरोपों को रंजिश बताया

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई जनपद के सुरसा क्षेत्र में लेखपाल राजेश गुप्ता पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। सुरसा थाना परिसर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित पक्ष ने लेखपाल पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। मामले में नेवादा मजरा बील निवासी मुकेश यादव ने आरोप लगाया है कि जमीन से जुड़े कार्य के नाम पर लेखपाल द्वारा अवैध धनराशि की मांग की गई। आरोपों के समर्थन में एक वीडियो भी वायरल किया गया है, जिसे सुरसा थाना परिसर का बताया जा रहा है। वहीं, आरोपों पर सफाई देते हुए लेखपाल राजेश गुप्ता ने कहा कि मुकेश यादव और उसके कुछ साथी ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इसकी कई बार शिकायतें मिली थीं, जिस पर राजस्व विभाग और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकेश यादव को धारा 13(1) के तहत पाबंद कराया गया था और एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। लेखपाल का कहना है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर मुकेश यादव रंजिश मान रहा है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार थाना दिवस के दौरान उन्होंने मुकेश यादव से कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे थे, जिस पर उसने आधार कार्ड और टीटी उपलब्ध कराई थी। उसी दौरान बनाए गए वीडियो को गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। राजेश गुप्ता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बाद अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर टिकी है। मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूर दिवस पर समाजवादी मजदूर सभा ने किया सम्मान:12 घंटे काम के कानून और गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई का विरोध
    Next Article
    रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, अवैध बस संचालन का विरोध:निजीकरण के खिलाफ उठाई आवाज, समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment