Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूर दिवस पर समाजवादी मजदूर सभा ने किया सम्मान:12 घंटे काम के कानून और गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई का विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाजवादी मजदूर सभा ने लाला बाजार में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने की। राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय सचिव डॉ. अजय यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विशाल कनौजिया ने किया। इस अवसर पर सादिक अली, रमाशंकर चौहान, धीरज सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजबहादुर यादव और अच्छेलाल यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सभी श्रमिकों का माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण भी हुआ। मुख्य अतिथि अमित यादव ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 8 घंटे कार्य का कानून श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हुए संघर्षों का परिणाम था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने उद्योगपतियों के हित में 12 घंटे काम लेने का कानून बनाकर मजदूरों के अधिकारों का हनन किया है। समाजवादी मजदूर सभा इस कानून का विरोध करती है। श्री यादव ने समाजवादी पार्टी की विचारधारा का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग को समान भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईंट भट्ठों पर काम करने वाली महिला श्रमिकों को संसद तक पहुंचाने के उद्देश्य से ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग उठाई है। समाजवादी मजदूर सभा ने मजदूर दिवस के अवसर पर हाल ही में हुए मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार हुए श्रमिकों और मजदूर नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रमिकों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने और मजदूर विरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में वन विभाग की आपत्ति से रुका सड़क चौड़ीकरण:10 करोड़ का काम अटका, भूड़ चौराहे से तहसील तक सड़क चौड़ीकरण पर ब्रेक
    Next Article
    हरदोई में लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, VIDEO:सुरसा थाने परिसर में घटना, लेखपाल ने आरोपों को रंजिश बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment