Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में वन विभाग की आपत्ति से रुका सड़क चौड़ीकरण:10 करोड़ का काम अटका, भूड़ चौराहे से तहसील तक सड़क चौड़ीकरण पर ब्रेक

    3 hours ago

    1

    0

    बुलन्दशहर में भूड़ चौराहे से तहसील तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का कार्य वन विभाग की आपत्ति के कारण रुक गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना था, जिससे आम जनता को जाम से राहत मिलने की उम्मीद थी। योजना के तहत सड़क के दोनों ओर लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ीकरण और बीच में डिवाइडर का निर्माण प्रस्तावित है। हालांकि, वन विभाग ने संबंधित भूमि को अपनी संपत्ति बताते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है, जिससे यह परियोजना अधर में लटक गई है। तीन लाख से अधिक वाहन गुजरते यह मार्ग जनपद का एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, बदायूं, संभल और अमरोहा के लिए तीन लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। सड़क की वर्तमान चौड़ाई यातायात के भारी दबाव को संभालने में अपर्याप्त साबित हो रही है, जिसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। चौड़ीकरण का कार्य पुनः शुरू लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि कार्य शुरू कराने के लिए वन विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) हेतु पत्र लिखा गया है। विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही आपत्ति का समाधान होने के बाद चौड़ीकरण का कार्य पुनः शुरू किया जा सकेगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। हालांकि, विभागीय अड़चनों के कारण काम रुकना चिंता का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिसीमन के खेल को विपक्ष में रोका:संभल सपा सांसद बोले- संसद में पास हो चुका है, विधानसभा के पास अधिकार नहीं तो सत्र क्यों बुलाया?
    Next Article
    मजदूर दिवस पर समाजवादी मजदूर सभा ने किया सम्मान:12 घंटे काम के कानून और गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment