Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में सैलून पर बाल कटवाने को लेकर विवाद, फायरिंग:बौखलाए युवक ने की गोलीबारी, घटना CCTV में कैद

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में एक सैलून पर मामूली विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। इस वारदात में सैलून संचालक बाल-बाल बच गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना 1 मई की सुबह करीब 10 बजे हुई। काजी टोला दक्षिणी निवासी श्यामू श्रीवास्तव अपनी 'श्याम जी हेयर सैलून' नामक दुकान पर थे। इसी दौरान छोटू पाठक अपने साथी अंसार अली के साथ बाल कटवाने पहुंचे। दुकान पर भीड़ अधिक होने के कारण श्यामू के छोटे भाई ने उनसे इंतजार करने को कहा। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया, और आरोप है कि दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। हालांकि, करीब डेढ़ घंटे बाद, लगभग 11:30 बजे, छोटू पाठक अपने साथी अंसार अली के साथ दोबारा सैलून पर पहुंचा। आरोप है कि इस बार छोटू पाठक ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली सैलून संचालक के सिर के पास से गुजरी, जिससे वह झुककर अपनी जान बचाने में सफल रहा। फायरिंग के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी कि वह दोबारा आकर जान से मार देगा और दुकान नहीं चलने देगा। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसे पुलिस को सौंपा जाएगा। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी छोटू पाठक हिस्ट्रीशीटर प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में थाना बेवर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में फार्म हाउस के नाम पर 78 लाख ठगे:1.37 करोड़ में तय हुआ था सौदा, पुलिस कर रही मामले की जांच
    Next Article
    CSJMU में सुर-ताल के साथ अब सीखें साउंड इंजीनियरिंग:संगीत विभाग में एडमिशन शुरू; थिएटर और वायलिन के भी नए कोर्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment