Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने मेधावी छात्रा को टैबलेट देकर किया सम्मानित:फर्रुखाबाद में घर पहुंचकर नेताओं ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा अंशिका को सम्मानित किया। अंशिका ने 97.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में प्रथम और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। सपा नेताओं ने उनके पैतृक गांव गंगलउ (परमनगर) पहुंचकर उन्हें टैबलेट भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल छात्रा अंशिका के घर पहुंचा। इस दौरान प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने मेधावी छात्रा को टैबलेट देकर सम्मानित किया।सम्मानित होने के बाद छात्रा अंशिका ने बताया कि उनके पिता एक साधारण किसान हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग या दिखावे के अपनी मेहनत और एकाग्रता से यह सफलता हासिल की है। अंशिका ने अपनी मेहनत का सम्मान करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया और बताया कि उनकी आगे सिविल सेवा की तैयारी करने की योजना है। उन्होंने कहा कि यह टैबलेट उनके इस मिशन का आधार बनेगा। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर प्रत्येक छात्र-छात्रा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए पूर्व की भांति लैपटॉप दिए जाएंगे।प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पार्टी भविष्य में ऐसी योजना लाने पर विचार कर रही है, जिसमें गरीब परिवार के मेधावी बच्चों को सरकार के सहयोग से आगे पढ़ने का अवसर मिल सके। प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में बदलाव लाने का एकमात्र माध्यम है। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने भी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, विधानसभा अध्यक्ष कायमगंज अरविंद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा राजपाल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, विनय यादव, रामपाल यादव सहित कई अन्य समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिस्ट्रीशीटर बोला-रावण ने साधु भेष में सीता का हरण किया:इंस्टाग्राम पर VIDEO पोस्ट की दी सफाई, कहा- बाबा बच्चियों संग अश्लीलता करता है
    Next Article
    सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला:देवरिया में आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment