Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोड लाइट ढोने वाले करन ने हाईस्कूल परीक्षा पास की:निजामपुर गांव से पास होने वाले दूसरे छात्र बने, कहा- पुलिस विभाग में भर्ती होना है

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के बनीकोडर ब्लॉक अंतर्गत निजामपुर (अहमदपुर) गांव के करन कुमार ने इस साल हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी 64 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है। आजादी के सात दशक बाद इस गांव से हाईस्कूल पास करने वाले वह दूसरे छात्र बन गए हैं, जिससे शिक्षा के प्रति नई अलख जगी है। टेंट हाउस की रोड लाइट ढोते हैं करन करन का यह सफर चुनौतियों से भरा रहा। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें शादियों के मौसम में टेंट हाउस की रोड लाइटें सिर पर ढोकर मजदूरी करनी पड़ती थी। सीजन खत्म होने के बाद वह लोडिंग वाला साइकिल रिक्शा चलाकर अपना खर्च निकालते थे। राजकीय इंटर कॉलेज अहमदपुर में पढ़ाई करने वाले करन ने घर में बिजली न होने के बावजूद अपनी मेहनत जारी रखी। आजादी के बाद पहली बार पिछले साल रामसेवक ने पास किया था हाईस्कूल पिछले साल इसी गांव के रामकेवल (रामसेवक) ने आजादी के बाद पहली बार हाईस्कूल पास कर गांव में शिक्षा का द्वार खोला था। करन और रामसेवक सगे मौसेरे भाई हैं। करन ने बताया कि उन्होंने अपने भाई को देखकर ही पढ़ाई की प्रेरणा ली। रामसेवक ने भी करन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि अब गांव के अन्य बच्चे भी पढ़ाई के प्रति जागरूक हो रहे हैं। पुलिस मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटाने वाले करन का लक्ष्य अब पुलिस विभाग में भर्ती होकर देश की सेवा करना है। उनके शिक्षकों ने विपरीत परिस्थितियों में भी करन की लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    33 केवी लाइन की चपेट में आए मजदूर की मौत:बुलंदशहर में टीन शेड डालते समय दो गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    फिरोजाबाद में प्रधान संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी:अधिकारियों की कार्यशैली के विरोध में डीएम से ज्ञापन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment