Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Qatar में हिरासत में बंद पूर्व नौसेना अधिकारी Purnendu Tiwari के स्वास्थ्य पर विदेश मंत्रालय ले रहा जानकारी

    1 hour ago

    2

    0

    भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह कतर में चार साल से अधिक समय से हिरासत में रखे गए भारतीय नौसेना के एक पूर्व अधिकारी के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए वहां के अधिकारियों के संपर्क में है। ऐसी खबरें आई हैं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्णेंदु तिवारी भारतीय नौसेना के उन आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें 2022 में जासूसी के आरोपों में कतर के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था।कतर की अदालत द्वारा उनकी सजा कम किए जाने और वहां के अमीर के बाद में रिहाई का आदेश देने के बाद अन्य सात अधिकारी भारत लौट चुके हैं, जबकि तिवारी अब भी हिरासत में हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने (तिवारी की) स्वास्थ्य स्थिति के बारे में मीडिया में कुछ खबरें देखी हैं। हमने उनकी कुशलक्षेम का पता लगाने के लिए कतर के अधिकारियों से संपर्क किया है।साथ ही, हमने उनसे यह भी कहा है कि यदि तिवारी को उचित चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है, तो उन्हें यह उपलब्ध कराई जानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम यह भी समझते हैं कि उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हम उनकी चिकित्सा स्थिति के संबंध में और जानकारी मांग रहे हैं।’’ जायसवाल ने कहा, ‘‘हम कमांडर तिवारी के लिए हरसंभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कतर के अधिकारियों के भी संपर्क में हैं।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manipur के चंदेल में संदिग्ध जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, 300 से अधिक अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    President Murmu ओडिशा में कटक के ऐतिहासिक Bali Jatra का 24 नवंबर को करेंगी शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment