Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    President Murmu ओडिशा में कटक के ऐतिहासिक Bali Jatra का 24 नवंबर को करेंगी शुभारंभ

    1 hour ago

    2

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 नवंबर से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह राज्य की प्राचीन समुद्री विरासत और संस्कृति की याद में आयोजित होने वाले कटक के प्रसिद्ध बाली जात्रा का उद्घाटन करेंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।मुर्मू मंगलवार दोपहर भुवनेश्वर पहुंचेंगी और बाद में बाली जात्रा (बाली की समुद्री यात्रा) का उद्घाटन करने के लिए कटक जाएंगी। पुलिस महानिदेशक (प्रभारी) विनयतोष मिश्रा ने कहा, राष्ट्रपति सिल्वर सिटी बोट क्लब पहुंचेंगी, जहां से वह नाव के जरिये महानदी के तट पर स्थित बाली जात्रा मैदान जाएंगी। इसके बाद वह बैटरी से चलने वाले वाहन से पहुंचकर त्योहार में शामिल होंगी।अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू 24 नवंबर की शाम मेले का उद्घाटन करेंगी। वह उस दिन शाम पांच बजे से रात आठ बजकर 15 मिनट तक कटक शहर में रहेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राज्यपाल ब्रज मोहन राम के भी शामिल होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Qatar में हिरासत में बंद पूर्व नौसेना अधिकारी Purnendu Tiwari के स्वास्थ्य पर विदेश मंत्रालय ले रहा जानकारी
    Next Article
    Sonam Wangchuk के आवास से पुलिस ने हटाई सुरक्षा व्यवस्था, नजरबंदी के दावों का किया खंडन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment