Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्याऊ पर पानी पीते युवक की करंट लगने से मौत:बिजनौर में जमीन पर गिरकर तड़पता रहा, बाजार में रेहड़ी लगाता था

    7 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में रविवार सुबह बाज़ार में रेहड़ी पटरी लगाने वाले एक व्यक्ति ने रोड पर तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। मृतक बुध बाजार में रहड़ी पटरी पर बीज बेचने का काम करता था। प्यास लगने पर प्याऊ से पानी पी रहा था। पानी पीने के दौरान करंट लगा। करंट लगने से जमीन पर गिरा और वहीं तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस सीएचसी नूरपुर ले गई जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हल्दौर निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है बुध बाजार में बीज बेचता था युवक मामला बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर के नूरपुर का है जहां रविवार सुबह एक बीज बेचने वाले की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र रामलाल निवासी हलदौर के रूप में हुई है। वह नूरपुर के बुध बाजार में बीज बेचने का काम करता था। आज सुबह वह बाज़ार में था उसी दौरान उसे प्यास लगी तो पास में ही शिव मंदिर के पास लगे प्याऊ (फ्रीज़र) से पानी पीने चला गया। पानी पीते समय लगा करंट युवक जैसे ही वह पानी पीने लगा तभी उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह रोड पर गिर पड़ा और वहीं तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी नूरपुर में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी नूरपुर ने फ्रीज़र से पानी पीने के दौरान करंट लगने से मौत की पुष्टि की है बताया कि प्रियजनों को सूचना दी गई है उनके आने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाली विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर पीटा:सीतापुर में महिला समेत चार घायल, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article
    अमरोहा में युवती लापता, परिजन ने अपहरण का आरोप लगाया:समुदाय विशेष के युवक पर धर्म परिवर्तन और तंत्र विद्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment