Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑल इंडिया ओपन स्नूकर में पांचवें दिन कड़े मुकाबले:प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई मुकाबले आखिरी फ्रेम तक पहुंचे

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रही ऑल इंडिया ओपन स्नूकर प्रतियोगिता के पांचवें दिन खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 11 अप्रैल को खेले गए मुकाबलों में मुनीर हुसैन ने प्रखर शर्मा को 67-16, 84-47, 89-16 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं दिल्ली के शरद कुमार ने यूपी के प्रतीक चौधरी को 53-45, 57-49, 59-27 से पराजित किया। शौकीन मोहम्मद और कनकन शमशी के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें शौकीन ने 68-21, 70-47, 15-68, 50-79, 64-42 से जीत हासिल की। एक अन्य मुकाबले में दिल्ली के शनी सोलंकी ने उत्तराखंड के शैलेन्द्र डंगवाल को कड़े संघर्ष के बाद हराया।अभिषेक (उत्तराखंड) ने अकरम हाशमी को 47-54, 72-30, 65-10, 71-8 से मात दी, जबकि जितेंद्र सोनी को वॉकओवर मिला। 12 अप्रैल को खेले गए मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। जैशन मल्होत्रा (दिल्ली) ने मनोज सिंह (मेरठ) को कड़े मुकाबले में हराया। शाहजेब सैफी (यूपी) ने विदित गावरी को एकतरफा अंदाज में 61-42, 71-21, 75-38, 56-13 से हराया। शौकीन मोहम्मद ने कोणार्क बंसल के खिलाफ लंबा मुकाबला खेलते हुए जीत दर्ज की। वहीं मोहम्मद अरबाज ने मुनीर हुसैन को 112 के हाई स्कोर सहित हराया। पारस गुप्ता (आगरा) ने फैसल खान को 55-32, 98-13, 65-28, 70-58 से हराया। इस दौरान पारस ने 80 का बेहतरीन ब्रेक लगाकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल, आयोजन सचिव आनंद अरोरा, बिलियर्ड सचिव अंशुल अग्रवाल सहित संजय शर्मा, सुरेश जैन और अशोक सचदेवा मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में आगे भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में पति ने फांसी लगाकर जान दी:शराब पीने से मना करने पर पत्नी से हुआ था विवाद
    Next Article
    अमेठी में बाइक सवार पुल से गिरा:इलाज के दौरान मौत, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment