Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में पति ने फांसी लगाकर जान दी:शराब पीने से मना करने पर पत्नी से हुआ था विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के गाजीपुर कस्बे में शराब पीने की आदत को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार देर रात की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर कस्बे के निवासी 25 वर्षीय शारिक खान का अपनी पत्नी समरीन से शराब पीने की आदत को लेकर अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात भी इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। विवाद के बाद शारिक अपने कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगाकर फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो घर में मातम छा गया। सूचना मिलने पर गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई आरिफ ने बताया कि शारिक शराब पीने का आदी था, जिसके कारण उसकी पत्नी समरीन से आए दिन झगड़े होते रहते थे। शारिक अपने पीछे दो पुत्र हमदान और फरहान तथा एक पुत्री को छोड़ गया है। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों के बयानों के अनुसार, युवक शराब का आदी था और इसी वजह से घर में रोज झगड़े होते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में सीएनजी टैंकर पलटा, ड्राइवर बेहोश:बिजली के खंभे से टकराकर गड्ढे में गिरा, बड़ा हादसा टला
    Next Article
    ऑल इंडिया ओपन स्नूकर में पांचवें दिन कड़े मुकाबले:प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई मुकाबले आखिरी फ्रेम तक पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment