Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में युवती लापता, परिजन ने अपहरण का आरोप लगाया:समुदाय विशेष के युवक पर धर्म परिवर्तन और तंत्र विद्या का आरोप

    9 hours ago

    2

    0

    अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 23 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने एक समुदाय विशेष के युवक पर अपहरण, धर्म परिवर्तन और तंत्र-मंत्र से दिमाग असंतुलित करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का भी आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर हिंदू समाज ने सोमवार को एक महापंचायत बुलाने की घोषणा की है। यह घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक किसान की 23 वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने अमरोहा देहात थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को पड़ोसी गांव का एक मुस्लिम युवक अपहरण कर ले गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि युवक ने युवती का धर्म परिवर्तन करा दिया है और तंत्र विद्या का उपयोग कर उसके दिमाग को असंतुलित कर दिया है। इन आरोपों के साथ परिजन दोबारा थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि लापता युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने पुलिस पर मामले में ठोस कार्रवाई न करने और ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर हिंदू समाज ने आगामी सोमवार को पड़ोसी गांव मिलक पापड़ी में एक महापंचायत का आयोजन करने का ऐलान किया है। महापंचायत में इस मामले को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्याऊ पर पानी पीते युवक की करंट लगने से मौत:बिजनौर में जमीन पर गिरकर तड़पता रहा, बाजार में रेहड़ी लगाता था
    Next Article
    महोबा में कुम्हारों का पुश्तैनी काम संकट में:फ्रिज-फिल्टर से घटी मांग, मेहनत का नहीं मिल रहा दाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment