Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर देवरिया में सपा का विरोध:रणवीर यादव बोले- महंगाई से आम जनता की कमर टूटी; नीट पेपर लीक पर भी घेरा

    10 hours ago

    1

    0

    देवरिया में समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध किया। दीवानी कचहरी रोड स्थित जिला कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह विरोध दर्ज कराया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। बैठक में डीजल और पेट्रोल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तथा सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी का विरोध किया गया। इसके साथ ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया। रणवीर यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से मध्यवर्गीय और गरीब परिवारों का बजट बिगड़ गया है। यादव ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। रणवीर यादव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और अन्याय लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाओं को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द होने को छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बड़ा आघात बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतें वापस नहीं लीं तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, रमेश यादव, अर्जुन यादव, रामनरायण, ब्रह्मानंद चौहान, स्वामीनाथ, चुन्नू कुमार, दिनेश यादव प्रधान, बलवंत यादव, अशोक, अभय शंकर, सूरज कुशवाहा, शिवनाथ, रामविश्वाश, अमरनाथ, विजय यादव, देवेश, छोटू, पवन मिश्रा, सन्नी प्रभात, रामबृक्ष राजभर, विशाल और राहुल कन्नौजिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अफेयर के शक में पत्नी को मार डाला:ट्रॉली बैग में शव भरकर फेंका, गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा तो दबोचा गया
    Next Article
    दूल्हा हत्याकांड के आरोपी के घर से अवैध दवाएं जब्त:शाहगंज में पुलिस-ड्रग विभाग की छापेमारी, ₹2.33 लाख की एलोपैथिक दवाएं बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment