Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अफेयर के शक में पत्नी को मार डाला:ट्रॉली बैग में शव भरकर फेंका, गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा तो दबोचा गया

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अफेयर के शक में युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में भरकर इंदिरा डैम के पास फेंक दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर युवक को हिरासत में ले लिया। घटना चिनहट की है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय यास्मीन पत्नी अल्ताफ उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। अब सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम… रात में हुआ विवाद, तड़के हत्या कर दी सब्जी कारोबारी मोहम्मद सईद की बेटी यास्मीन की 6 साल पहले चिनहट के अल्ताफ उर्फ कल्लू से शादी हुई थी। दोनों की 1 बेटी और 1 बेटा है। 14 मई की सुबह करीब 8 बजे अल्ताफ चिनहट थाने पहुंचा। पुलिस को पत्नी यास्मीन के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने उससे यास्मीन के बारे में कुछ सवाल किए तो उसने कई बार बयान बदले। इस पर पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने बताया- मुझे शक था कि यास्मीन का करीबी रिश्तेदार से अफेयर है। इसको लेकर हम दोनों का अक्सर विवाद होता था। 13 मई की रात में भी हम दोनों का इसी बात को लेकर विवाद हुआ। 14 मई की तड़के करीब 4 बजे मैंने गला दबाकर यास्मीन की हत्या कर दी। उसके शव को ट्रॉली बैग में भर दिया। शव से भरा बैग ई-रिक्शा पर लादकर इंदिरा डैम ले गया पुलिस की पूछताछ में अल्ताफ ने बताया कि हत्या करने के करीब एक घंटे बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर चिनहट बाजार आया। ई-रिक्शा बुक करके इंदिरा डैम गया। वहां ई-रिक्शा से उतर गया। बैग को इंदिरा डैम के किनारे ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद वापस घर आ गया। घरवालों को यास्मीन के लापता होने की सूचना दी। घरवालों ने पुलिस से शिकायत करने को कहा, तो चिनहट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस को बैग में भरा शव बरामद हुआ अल्ताफ ने हत्या की बात कबूल कर ली तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसे लेकर इंदिरा डैम के किनारे पहुंची। उसके बताए गए स्थान पर यास्मीन के शव से भरा ट्रॉली बैग बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अल्ताफ और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया मृतका के पिता मोहम्मद सईद ने बताया कि दामाद अल्ताफ और उसके परिवार वालों ने बेटी की हत्या की है। हत्या करने के बाद अल्ताफ घर आया और कहा कि यास्मीन भाग गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ---------------- यह खबर भी पढ़िए… प्रतीक के बचपन से अंतिम संस्कार तक की 25 तस्वीरें:अपर्णा से प्यार, लव-मैरिज; बॉडी बिल्डिंग और प्लेन उड़ाने के शौकीन, ससुर ने दी मुखाग्नि प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका अंतिम संस्कार 14 मई को लखनऊ के भैसाकुंड में हुआ। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत तमाम लोग मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के फरार आरोपियों के घर पुलिस की मुनादी:देवरिया में न्यायालय के आदेश पर नोटिस चस्पा
    Next Article
    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर देवरिया में सपा का विरोध:रणवीर यादव बोले- महंगाई से आम जनता की कमर टूटी; नीट पेपर लीक पर भी घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment