Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने की आत्महत्या:आम के बाग में फांसी लगाई, 2 साल पहले हुई थी शादी

    5 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में पत्नी से झगड़े के बाद उसके मायके चले जाने से आहत एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना जिले के सुकेती गांव की है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गांव के लोगों ने 22 वर्षीय राहुल का शव उसके चाचा चुन्नीलाल के आम के बाग में एक पेड़ पर रस्सी से लटका देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। पिता माधव ने बताया कि राहुल की शादी दो साल पहले हठगांव थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव की शिवदेवी से हुई थी। उनका दो साल का एक बेटा गगन भी है। राहुल मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार सुबह राहुल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद शिवदेवी अपने दो साल के बेटे गगन को लेकर मायके चली गई। इसके बाद राहुल घर से निकल गया। शाम को परिजनों को राहुल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। माधव का एक छोटा बेटा हरिओम भी है, जिसकी उम्र 11 साल है। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक का शव उसके चाचा चुन्नीलाल के आम के बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई थी, जिसके बाद युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ट्रंप का पुतला फूंका:कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति की टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन, बोले- भारत सरकार इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे
    Next Article
    IPL- सुदर्शन 91 रन बनाकर खेल रहे:गिल के साथ शतकीय साझेदारी की, बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात का स्कोर- 127/0

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment