Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- सुदर्शन 91 रन बनाकर खेल रहे:गिल के साथ शतकीय साझेदारी की, बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात का स्कोर- 127/0

    19 hours ago

    1

    0

    IPL-2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। शुक्रवार को बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने 12.2 ओवर के बाद बगैर नुकसान 127 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन पिच पर हैं। सुदर्शन फिफ्टी लगाकर खेल रहे हैं। RCB 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। GT 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स लेकर छठे स्थान पर है। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर। गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने की आत्महत्या:आम के बाग में फांसी लगाई, 2 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    ओलंपिक और कॉमनवेल्थ के बाद अब एशियन गेम्स की मेजबानी पर भारत की नजरें, एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट किया जमा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment