Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पत्नी की मौत, लखनऊ में पति का सुसाइड:मायके वालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी शिक्षक दंपति ने सुसाइड कर लिया। दो दिन पहले पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हुई। इसके एक दिन बाद गुरुवार को पति ने लखनऊ के एक होटल में सुसाइड कर लिया। शुक्रवार रात को जितेंद्र का शव आगरा पहुंचा। परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि अवधपुरी में जितेंद्र गोयल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी पिंकी सिंघल है। दोनों बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर हैं। जितेंद्र बहराइच में तो पत्नी पिंकी श्राबस्ती में तैनात थीं। वर्ष 2020 में इनकी शादी हुई थी। पिंकी का मायका अर्जुन नगर में है। कुछ दिन पहले पिंकी अपनी ससुराल अवधपुरी आई थी। बताया गया है कि बुधवार को पिंकी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पिंकी के घरवालों ने पति जितेंद्र गोयल, ससुर और सास पर दहेज हत्या की मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को पति ने किया सुसाइड पत्नी की मौत के बाद पति जितेंद्र गोयल ने भी लखनऊ के होटल में सुसाइड कर लिया। जितेंद्र गुरुवार को होटल में पहुंचे थे। रात करीब 8 बजे होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी कि जितेंद्र का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार रात करीब 9 बजे जितेंद्र का शव आगरा आया। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प. बंगाल में रविकिशन भोजपुरी में कर रहे प्रचार:रोड शो में खूब उमड़ी भीड़; चंदननगर व चौंसी में बनाया माहौल
    Next Article
    लखनऊ में 7 मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार:दुकान से चोरी किए थे फोन, असम से आकर झुग्गी बनाकर रहता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment