Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ट्रंप का पुतला फूंका:कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति की टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन, बोले- भारत सरकार इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और भारतीयों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीटीआई चौराहे पर ट्रंप का पुतला फूंका और आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले पर जूते मारते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और जमकर नारेबाजी की गई। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भारत जैसे महान देश और उसके नागरिकों के लिए इस तरह की भाषा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणी देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना पवन गुप्ता ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़नी चाहिए और देश की गरिमा के अनुरूप कड़ा जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश को इंदिरा गांधी जैसे मजबूत नेतृत्व की कमी महसूस हो रही है। अमेरिका को कड़ी प्रतिक्रिया देने की मांग AICC सदस्य विकास अवस्थी ने कहा कि जिस तरह भारत पर टिप्पणी की गई है, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अब तक भारत सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि अमेरिका को इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी जाए, ताकि भविष्य में भारत की प्रतिष्ठा के खिलाफ कोई भी ऐसी टिप्पणी करने से पहले सोचा जाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद इस दौरान महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, AICC सदस्य विकास अवस्थी, प्रतिभा अटल पाल, हरप्रकाश अग्निहोत्री, इकबाल अहमद, मानेश दीक्षित, बृजेश शर्मा, नरेश पाठक, पदम मोहन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, राकेश साहू, जेपी पाल, धर्मेंद्र सिंह, मनोज वाल्मीकि, फजल खान, जीतेंद्र गिरी, विवेक पाल, आफताब हसन, पप्पू लारी, मुसैब अहमद, मेराज आलम, सुनील पाल, मो. उस्मान, फैजान मलिक, आनंद शुक्ला, शांतनु दीक्षित, मनोज मेहरोत्रा, सुनीता पाल, मोनू पाल, रत्नेश गुप्ता, विनोद अवस्थी, सोनू मारवाह, अजय सिंह, सुनील अग्रवाल, आशीष, छोटू, विक्रांत, विशाल, नितिन, अभिषेक दीक्षित, पुष्कर दीक्षित, सक्षम तिवारी, ऋषि कुमार, अविनाश सविता, शोभित तिवारी, रेखा कश्यप, विनोद सिंह, राकेश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में उज्बेकिस्तान की युवती पकड़ी गई:नाम बदलकर रह रही थी, वीजा भी फर्जी निकला
    Next Article
    पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने की आत्महत्या:आम के बाग में फांसी लगाई, 2 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment