Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के डांस से नाराज था...दो बेटों समेत काट डाला:हत्या के बाद ट्रेन से कटा; पुलिस बोली- लड़कों ने पत्नी का वीडियो उसे भेजा था

    1 day ago

    2

    0

    मुरैना जिले के किशनपुर गांव में शुक्रवार देर रात 35 वर्षीय बलराम सिंह कुशवाहा ने पत्नी और दो बेटों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। फिर शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि वारदात घर के आंगन में हुई। घर चारों ओर से ऊंची बाउंड्री से घिरा हुआ है। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि घर का मुख्य गेट बाहर से बंद है। शक होने पर उन्होंने बाउंड्री के ऊपर से झांककर अंदर देखा तो महिला और दोनों बच्चों के शव पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। देखिए धार्मिक कार्यक्रम में डांस की तस्वीरें पत्नी के डांस वीडियो को लेकर नाराज था पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बलराम बेंगलुरू में मार्बल घिसाई का काम करता था। एक माह पहले ही गांव लौटा था। उसकी पत्नी रविता ने एक माह पहले गांव की श्रीमद् भागवत कथा में डांस किया था, जिसका वीडियो गांव के कुछ लड़कों ने बनाकर बलराम को वॉट्सएप कर दिया था। इससे बलराम नाराज था। दोनों के बीच एक माह से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों के लिए रविता मायके भी रहने चली गई थी। तीन दिन पहले ही लौटी थी। बताया जा रहा है कि बलराम रविता के बाजार जाने पर भी नाखुश रहता था। देखिए तस्वीरें… तीनों की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस के मुताबिक, बलराम सिंह ने देर रात अपनी 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसने दोनों बेटों, 8 वर्षीय आरव और 5 वर्षीय देबू पर वार किए। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। ……………………. यह खबर भी पढ़ें इंदौर के खजराना में ठेकेदार पर चाकू से हमला:मीडियाकर्मी गिरफ्तार इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक मीडियाकर्मी ने ठेकेदार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और फिर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन CCU पर शिफ्ट:BJP धरने के दौरान चक्कर आया, लड़खड़ाकर गिरे; नेताओं ने संभाला, डॉक्टर बोले- घबराने की जरूरत नहीं
    Next Article
    गुजरात के खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका:6 मजदूर घायल; इनमें दो गंभीर, आवाज 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment