Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को बिरयानी खिलाकर लस्सी पिलाई, फिर चाकू से गोदा:हरदोई में दिल तक चीर डाला, 12 साल से बच्चा नहीं हो रहा था

    16 hours ago

    1

    0

    हरदोई में पत्नी को बिरयानी खिलाकर लस्सी पिलाने के बाद पति ने उसे चाकू से गोद डाला। पति ने चाकू से इतने वार किए कि पत्नी का दिल (हार्ट) भी फट गया। दोनों की 12 साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद भी बच्चा नहीं हो रहा था। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है। पुलिस ने बुधवार तड़के की गई महिला की हत्या का गुरुवार शाम को खुलासा किया है। पुलिस ने पति की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल छोटा रामपुरी चाकू बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। घटना इस्लामनगर टिलिया इलाके की है। पत्नी की चीखने की आवाज न आए, इसलिए फर्राटा फैन चलाया इस्लामनगर टिलिया निवासी परवेज (34) ने 12 साल पहले रिश्ते में भतीजी नगमा (30) से लव मैरिज की थी। दोनों की कोई संतान नहीं है। पति को शक था कि पत्नी का बाइक मैकेनिक नाजिम से अफेयर चल रहा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच 8 महीने से अक्सर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार रात नगमा कमरे में तख्त पर लेटी हुई थी, तभी परवेज ने उसकी हत्या कर दी। कमरे का दरवाजा बंद था। कमरे में फर्राटा फैन चल रहा था, इसलिए किसी को हत्या का पता भी नहीं चला। बुधवार सुबह साढ़े 3 बजे परवेज ने बहन जुबीना को फोन किया और घटना की जानकारी दी। अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा… परवेज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वारदात से पहले उसने पत्नी नगमा को बिरयानी खिलाने के बाद लस्सी पिलाई थी। इसी के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। नगमा उस पर हमला करने के लिए चाकू लेकर आई। पति ने नगमा से चाकू छीन लिया। इसके बाद उसी चाकू से नगमा के सीने और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। वारदात के बाद आरोपी नहाया और पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पति ने पुलिस से कहा था- पत्नी से जान का खतरा है जांच में सामने आया कि हत्या से 5 दिन पहले आरोपी ने कोतवाली में पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा होने की शिकायत दी थी। पुलिस अब इस शिकायत और प्रेमी की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पति परवेज को जेल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के सीने पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस के अनुसार, सीने पर किए गए वार से दिल फट गया था। बुधवार रात शव को बिलग्राम चुंगी स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें छात्रा के हत्यारों को उम्रकैद, जिंदा जला दिया था, सुल्तानपुर में जेल जा रहे पति से लिपटकर रोई पत्नी सुल्तानपुर में चर्चित छात्रा श्रद्धा सिंह के 2 हत्यारों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। फैसले के दौरान दोनों सिर झुकाए खड़े रहे। गुरुवार शाम 4:20 बजे फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) सेकेंड ने यह फैसला सुनाया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS अभिषेक प्रकाश की विजिलेंस जांच नहीं होगी:लखनऊ हाईकोर्ट ने पूछा- हलफनामा क्यों नहीं दिया; शिकायकर्ता बोला- हमसे गलती हुई
    Next Article
    14 दिन में पति को छोड़ गई दुल्हन:गाजियाबाद में सास-ससुर को गालियां दीं, बोली- प्रेमी को नहीं छोड़ सकती, तुम्हें जेल भिजवा दूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment