Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 दिन में पति को छोड़ गई दुल्हन:गाजियाबाद में सास-ससुर को गालियां दीं, बोली- प्रेमी को नहीं छोड़ सकती, तुम्हें जेल भिजवा दूंगी

    1 day ago

    1

    0

    गाजियाबाद में शादी के 14 दिन बाद एक दुल्हन अपने पति को छोड़कर मायके चली गई। पति का कहना है- मेरी पत्नी ने शादी के बाद ही मुझसे कह दिया था कि वह अपने प्रेमी को नहीं छोड़ सकती। मैंने उसे समझाया। जब नहीं मानी, तब मैंने उसके घर पर यह बात बताई। इस पर उसके भाइयों ने मुझे पीट दिया। अब पत्नी मुझे और मेरे परिवार को झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। पति ने पुलिस अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला कौशांबी थाना क्षेत्र का है। पहले जानिए पूरा मामला वैशाली में रहने वाले अभिनव खंडेलवाल पानी सप्लाई का काम करते हैं। उनकी मां निशा खंडेलवाल ई-रिक्शा चलवाती हैं। पिता संजय खंडेलवाला प्राइवेट नौकरी करते हैं। अभिनव ने बताया- मई- 2026 में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पानीपत की युवती रानी से मेरा रिश्ता कराने की बात कही थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई। फिर रानी से मेरा रिश्ता तय हो गया। वो लोग गरीब थे, इसलिए कोई लेन-देन नहीं हुआ। हमने ही शादी का पूरा खर्च उठाया। 11 जुलाई को कौशांबी क्षेत्र में हम दोनों की शादी हुई। इसमें करीब 4 लाख रुपए खर्च हुए थे। शादी के 7 दिन बाद प्रेमी से बात करते देखा अभिनव ने बताया- शादी के करीब 7 दिन बाद मैंने रानी को फोन पर किसी युवक से बात करते देखा था। जब मैंने उससे पूछा, तो उसने बताया कि जिससे फोन पर बात कर रही था, वह उसका प्रेमी है। वह उसे नहीं छोड़ सकती। इसके बाद मैंने अपनी मां और ससुरालवालों को पूरी बात बताई। इसके बाद मेरे घरवालों ने जब रानी से बात की, तो उसने मेरे मां-पिता को गालियां दी। उन्हें उनके ही घर से निकल जाने को कहा। मुझ पर भी कई गंदे-गंदे आरोप लगाए। पत्नी ने मुझसे कहा कि मैं उसका पीछा छोड़ दूं। पत्नी ने मेरे घर पर हंगामा किया अभिनव ने बताया- इससे पहले भी पत्नी रानी ने राजस्थान के एक धार्मिक स्थल से भी भागने की कोशिश की थी। बाद में वह गाजियाबाद स्थित मेरे घर (ससुराल) पहुंची। यहां उसने हाथ की नस काटने और गैस सिलेंडर से आग लगाने की धमकी दी। हंगामा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तब पत्नी रानी ने साफ कहा कि वह मेरे के साथ नहीं रहना चाहती। वह अपने प्रेमी को नहीं छोड़ सकती। विवाद के बाद 28 जुलाई को वह मायके चली गई। सास बोली- बहू परिवार को जेल भेजने की धमकी दे रही अभिनव की मां निशा खंडेलवाल का कहना है- बेटे की शादी का पूरा खर्च हमने उठाया था। शादी के 7 दिन बाद हमें बेटे की पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला। हमने फोन कर बहू के परिवारवालों को यह बात बताई। इसके बाद बहू और उसके परिवारवाले उल्टा हमें ही जेल भिजवाने की धमकी देने लगे। बहू कभी नस काटने और कभी रात में घर जलाने की धमकी देती थी। अब वह 1 लाख रुपए नहीं देने पर पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… क्या संजय निषाद वाकई पाला बदल सकते हैं, SC दर्जे की मांग पर कहां फंसा पेंच; गठबंधन टूटा तो भाजपा को कितना नुकसान यूपी के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या संजय निषाद पाला बदलने वाले हैं? इस पर उनका रिएक्शन भी आया। आज यूपी एक्सप्लेनर में पढ़िए, क्या वाकई भाजपा से उनका गठबंधन टूटने वाला है? निषाद समाज के SC दर्जे पर पेंच कहां फंसा है? संजय ने पाला बदला, तो भाजपा को कितना नुकसान होगा? पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी को बिरयानी खिलाकर लस्सी पिलाई, फिर चाकू से गोदा:हरदोई में दिल तक चीर डाला, 12 साल से बच्चा नहीं हो रहा था
    Next Article
    51 दीपों को जला कर मनाया पीएम का जन्मदिन:हरदोई की नगर मंत्री ने दी शुभकामनाएं, देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment