Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर प्रेमिका को भेजे:आगरा की युवती की दिल्ली के युवक से हुई थी शादी, केस दर्ज कराया

    11 hours ago

    2

    0

    पति और पत्नी के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा की युवती की दिल्ली में शादी हुई। पति ने कमरे में हिडन कैमरा लगा दिया। इसके बाद पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। उन वीडियो को अपनी प्रेमिका को भेज दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब मायके में रह रही विवाहिता को उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हरीपर्वत क्षेत्र की महिला की शादी दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र निवासी युवक के साथ 12 नवंबर, 2024 को हुई थी। महिला ने बताया कि वह और उसकी छोटी बहन दिल्ली में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती थीं। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुर खुद का 500 करोड़ का कारोबार बताकर दहेज में 10 करोड़ और देने की मांग करता था। पति मारपीट करता था और बागपत की रहने वाली तनिक्षा नाम की महिला से बात करता था। तनिक्षा गुरुग्राम में नौकरी करती है। महिला का आरोप है कि 3 फरवरी, 2025 को ससुरालियों ने मारपीट कर बंधक बनाया था। पिता ने आकर पुलिस की मदद से उसे निकाला। तब से वह पिता के पास ही रह रही है। कुछ दिन पहले पता चला कि पति ने शादी के बाद चोरी से कमरे में कैमरा लगाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। उसे तनिक्षा को भेज दिया गया था। दबाव बनाने के लिए तनिक्षा उन वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के नई सड़क पर मूर्ति खंडित का मामला:पुलिस ने पुनः विधि-विधान से कराया स्थापित,स्थानीय लोगों के कारवाई की उठाई मांग
    Next Article
    इटावा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर दिखा सौहार्द:मुस्लिम समाज ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment