Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर दिखा सौहार्द:मुस्लिम समाज ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    10 hours ago

    2

    0

    इटावा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर टिक्सी मंदिर से निकली भव्य शोभा यात्रा के दौरान अकालगंज तिराहा पर सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। मुस्लिम समाज के लोगों ने सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुष्प वर्षा की गई और फल, पानी, कोल्ड ड्रिंक वितरित कर पतीका पहनाकर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल रहे और पूरा शहर जयघोष से गूंजता रहा। अकालगंज तिराहा पर दिखा भाईचारे का दृश्य अकालगंज तिराहा स्थित सपा नेता के आवास पर मुस्लिम समाज द्वारा किया गया स्वागत कार्यक्रम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। शहर के कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत हुआ, लेकिन यहां जिस तरह दोनों समुदायों ने मिलकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया, वह खास रहा। लोगों ने एक-दूसरे का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखा और कार्यक्रम शांति व सद्भाव के साथ संपन्न हुआ। यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जयघोष से गूंजा शहर यात्रा में ब्राह्मण समाज के हजारों लोग शामिल हुए। हाथों में झंडे और फरसा लिए लोग भगवान परशुराम के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ अनुशासन भी देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। नेताओं ने दिया एकता और सामाजिक समरसता का संदेश इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने मुस्लिम समाज का आभार जताते हुए कहा कि वसीम चौधरी के नेतृत्व में किया गया यह स्वागत समाज में बढ़ती दूरियों को कम करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं और समाज को जोड़ने का काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान अरुण दुबे ने यूजीसी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज किसी का बंधुआ मजदूर नहीं है और वह अपनी ताकत दिखाना जानता है। उन्होंने कहा कि समाज के साथ जो व्यवहार हुआ है, उसे भुलाया नहीं जाएगा और आने वाले समय में इसका जवाब दिया जाएगा। पीडीए के जरिए एकता का संदेश देने की बात वहीं, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए के नारे के तहत पिछड़ा, दलित, अगड़ा और अल्पसंख्यक समाज को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करना है और सभी समुदायों को मिलकर देश और प्रदेश में सौहार्द बनाए रखना चाहिए। कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद इस मौके पर फिरोज अहमद खान, अफसर वारसी, रफीक पहलवान, चांद वारसी, जमील अंसारी, शोएब वारसी, रहमान मंसूरी, मुन्ना बाबू, झप्पू, जुबैर चौधरी, मुन्ना चौधरी, जीशान अली, सादिक सलमानी, रिजवान खां, लल्लू भाई, यामीन राईन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर प्रेमिका को भेजे:आगरा की युवती की दिल्ली के युवक से हुई थी शादी, केस दर्ज कराया
    Next Article
    परशुराम जयंती पर बहराइच में शोभायात्रा निकली:हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह भी शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment