Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के नई सड़क पर मूर्ति खंडित का मामला:पुलिस ने पुनः विधि-विधान से कराया स्थापित,स्थानीय लोगों के कारवाई की उठाई मांग

    13 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज के पीछे बने एक मंदिर में मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आने से इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसे असामाजिक तत्वों की हरकत बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। क्या है पूरा मामला मंदिर पुजारी के अनुसार शनिवार रात तक मंदिर परिसर में सब कुछ सामान्य था। लेकिन रविवार सुबह जब श्रद्धालु नियमित पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर में स्थापित बाबा की मूर्ति खंडित अवस्था में पड़ी हुई है। यह दृश्य देखते ही वहां मौजूद लोगों में रोष फैल गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। श्री दुर्गा पूजा समिति, सनातन धर्म के कार्यवाहक अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने बताया कि यह कृत्य किसी अज्ञात शरारती तत्व द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। पुलिस से की कार्रवाई की मांग घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद लक्सा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में खंडित मूर्ति को तत्काल ठीक कराया गया और विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न कराया गया,स्थानीय निवासियों और समिति के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के आसपास सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और दोषियों की पहचान आसानी से हो सके। उनका कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में परशुराम जन्मोत्सव, कमलनयन दास महाराज हुए शामिल:बोले- राष्ट्र विरोधी विचार पनपते जा रहे हैं, नारी बंधन बिल का विरोध करने वाले देशद्रोही
    Next Article
    पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर प्रेमिका को भेजे:आगरा की युवती की दिल्ली के युवक से हुई थी शादी, केस दर्ज कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment