Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेंट की दुकान में भीषण आग:रायबरेली में लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

    3 hours ago

    2

    0

    रायबरेली शहर के रिफॉर्म क्लब बी गेट, अस्पताल चौराहा स्थित न्यू भारत पेंट की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा 70 से 80 लाख रुपए का पेंट का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक फैज खान ने बताया कि उन्होंने रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद की थी। देर रात उन्हें आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी भीषण थी कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। 3 तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शी नौशाद, जो ऑटो चलाकर वहां से गुजर रहे थे, ने बताया कि उन्होंने अचानक आग की तेज लपटें और धुआं देखा। इसके बाद कुछ लोग इकट्ठा हुए और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सदर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और वे स्वयं मौके पर पहुंचे। पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को मिली राहत:जौनपुर में 1 किलोवाट कनेक्शन पर एक माह की मोहलत, जौनपुर के 1.25 लाख लाभान्वित
    Next Article
    लखनऊ में आज लू चलेगी, तापमान 44°C पार होगा:सुबह से निकली तेज धूप, कल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment