Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज लू चलेगी, तापमान 44°C पार होगा:सुबह से निकली तेज धूप, कल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटेगा

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में आज यानी रविवार को दिनभर लू चलेगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। शनिवार को दर्ज तापमान का रिकॉर्ड टूट जाएगा। तेज धूप निकलने से सुबह से ही भीषण गर्मी महसूस हो रही है। दिन में उमसभरी गर्मी के बीच में गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान अभी तक सीजन में सबसे अधिक 42.9 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 56 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 15 फीसदी दर्ज हुआ। 27 अप्रैल के बाद लू से मिलेगी राहत मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 27 अप्रैल तक प्रदेश में लू का असर बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्म रातें भी पड़ सकती हैं। राजधानी लखनऊ में 26 और 27 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। 27 अप्रैल से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। मई की शुरुआत में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और 28 अप्रैल से लू से राहत मिलने की उम्मीद है। अगले 5 दिन का तापमान ------------------------------------- ये जरूरत की खबर भी पढ़िए- इन 9 चीजों के बिना घर से न निकलें, निकलने से पहले करें ये तैयारी गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। बाहर ऐसी लू चल रही है मानो सूरज गुस्से में बैठा आग उगल रहा हो। ऐसे में कौन घर से बाहर निकलना चाहता है। लेकिन कई बार काम की वजह से लोगों को मजबूरन तपती गर्मी में बाहर जाना ही पड़ता है। कुछ लोगों का जॉब भी फील्ड वर्क वाला होता है। और कुछ नहीं तो घर से दफ्तर और दफ्तर से घर की दूरी तो तय करनी ही पड़ती है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेंट की दुकान में भीषण आग:रायबरेली में लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
    Next Article
    बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह को नहीं चाहती जनता:सपा के बृजेंद्र सिंह भोजला पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से दशरथ सिंह राजपूत पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment