Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार:मऊ में लोहे की रॉड से सोते समय किया था हमला, पुलिस ने हथियार भी किया बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में एक बेटे ने अपने पिता की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार और क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में घोसी पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरिकेश हरिजन (उम्र करीब 29 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय बसाऊ, निवासी ग्राम इन्द्रपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पी.एम.डी. महाविद्यालय के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार किया। रॉड पर खून के निशान भी मौजूद थे। मामले की विवेचना जारी घटना 2 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 4 बजे की है। मृतक बसाऊ अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे, तभी उनके बेटे हरिकेश ने लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी चन्दा देवी की तहरीर पर थाना घोसी में मुकदमा अपराध संख्या 129/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी हरिकेश ने बताया कि उसके पिता उसे बार-बार मानसिक अस्पताल में इलाज के लिए भेजने की बात करते थे, जिससे वह नाराज और आक्रोशित था। इसी गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदरसा शिक्षकों का 26 महीने बाद मानदेय बहाल:आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को मिली राहत, बच्चों की पढ़ाई तक छूट गई थी
    Next Article
    बदायूं के सोनू विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष बने:कहा- हिंदू संगठनों को एककर सनातन धर्म को मजबूत करेंगे, गौरक्षा सबसे बड़ा कर्तव्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment