Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं के सोनू विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष बने:कहा- हिंदू संगठनों को एककर सनातन धर्म को मजबूत करेंगे, गौरक्षा सबसे बड़ा कर्तव्य

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सोनू वर्मा का शुक्रवार को शहर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गईं। डीएम आवास रोड स्थित एक वैंकट लॉन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कस्बा अलापुर निवासी सोनू वर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा विधायक धर्मेंद्र शाक्य (शेखूपुर), उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े अवधेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नवनीत गुप्ता उर्फ शोन्टू और एडवोकेट दिवाकर वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर सोनू वर्मा ने कहा कि वह प्रदेशभर के हिंदू संगठनों को एकजुट कर सनातन धर्म को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म पर किसी भी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गौ रक्षा को सनातन समाज का सबसे बड़ा कर्तव्य बताया और कहा कि गौ माता पर हो रहे अत्याचार को किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने संगठन को प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत कर संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार:मऊ में लोहे की रॉड से सोते समय किया था हमला, पुलिस ने हथियार भी किया बरामद
    Next Article
    IPL में CSK vs PBKS, टॉस कुछ देर बाद:चेपॉक में पिछले तीनों मैच पंजाब ने जीते, धोनी के बिना उतरेगी चेन्नई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment