Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी:डायमंड हार्बर में ईवीएम में खराबी का दावा, वोटर्स बोले- आधे घंटे से इंतजार कर रहे

    8 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से दोबारा मतदान जारी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। डायमंड हार्बर के रॉयनगर प्राइमरी स्कूल में बूथ नंबर 243 पर एक वोटर ने शिकायत में कहा- यहां पर ईवीएम खराब है, हम आधे घंटे से ज्यादा समय से वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, 29 अप्रैल को इन बूथों पर दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायत मिली थी। इसके चलते दोबारा वोटिंग का फैसला लिया गया। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं। राज्य की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। री-पोलिंग की 2 तस्वीरें… पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार दक्षिण 24 परगना की 2 विधानसभा सीटों पर हो रही दोबारा वोटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोटों की गिनती से पहले TMC का एक्शन, Mamata Banerjee और Abhishek ने एजेंट्स संग की वर्चुअल बैठक
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:अरुणाचल में NSCN-K के 3 उग्रवादी अरेस्ट, पिस्टल-कारतूस और ब्राउन शुगर बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment