Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:अरुणाचल में NSCN-K के 3 उग्रवादी अरेस्ट, पिस्टल-कारतूस और ब्राउन शुगर बरामद

    4 hours ago

    2

    0

    अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित NSCN-K (Niki Sumi) संगठन के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई शुक्रवार को खोंसा इलाके में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान की गई। अधिकारियों के अनुसार, असम राइफल्स और राज्य पुलिस ने खोंसा के वांचो कॉलोनी में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान तीनों उग्रवादियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान विंगन अगन (33), जॉनी रिबा (21) और राजापेयू खेचन खेतेय (30) के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों ने इनके पास से दो 7.65mm पिस्टल मैगजीन के साथ, नौ 7.65mm कारतूस, तीन मोबाइल फोन सिम कार्ड के साथ और 500 रुपए की ब्राउन शुगर बरामद की है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए उग्रवादियों और जब्त सामान को आगे की जांच के लिए खोंसा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर के उखरुल और तेंगनौपाल जिलों में सुरक्षा बलों ने 23 अवैध बंकर नष्ट किए, 18 IED बरामद मणिपुर के उखरुल और तेंगनौपाल जिलों में सुरक्षा बलों ने बड़े ऑपरेशन में 23 अवैध बंकर नष्ट किए और 18 IED बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक ये कार्रवाई गुरुवार और बुधवार को अलग-अलग जगहों पर की गई। पुलिस बयान के अनुसार, उखरुल जिले के लितान थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांवों—मोंगकोट चेपू, शोंगफेल, मुल्लम, सिराराखोंग और रिंगुए में गुरुवार को 23 बंकर तोड़े गए। इन जगहों पर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक 12-बोर पंप एक्शन गन, अलग-अलग कैलिबर की 17 कारतूस और 111 खाली खोखे भी मिले। पुलिस ने बताया कि ये सभी सामान जब्त कर लिया गया है। विश्वजीत सहाय ने रक्षा मंत्रालय के नए रक्षा वित्त सचिव का पदभार संभाला वर्ष 1990 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विश्वजीत सहाय रक्षा मंत्रालय के नए रक्षा वित्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने 1 मई को रक्षा मंत्रालय में रक्षा वित्त सचिव का पद संभाला। इससे पहले वह कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स के पद पर कार्यरत थे। विश्वजीत सहाय लॉ ग्रेजुएट भी हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सहाय के पास रक्षा वित्त और प्रशासन के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। मंत्रालय ने बताया कि रक्षा सहाय कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार भी रह चुके हैं। कर्नाटक में 44 मोरों की मौत, H5N1 बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि कर्नाटक के तुमकुरु जिले में 44 मोरों की मौत H5N1 बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने एहितायतन 10 किलोमीटर का एरिया कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य और वन विभाग मिलकर संक्रमण रोकने में जुटे हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है। इन मोरों की मौत केसारामाडु, हीरेहली और गुलूर में 16 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच हुई थीं। मृत मोरों के सैंपल भोपाल स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज भेजे गए थे। रिपोर्ट में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी:डायमंड हार्बर में ईवीएम में खराबी का दावा, वोटर्स बोले- आधे घंटे से इंतजार कर रहे
    Next Article
    पुणे में 4-वर्षीय बच्ची से रेप, पत्थर से कुचलकर हत्या:65 साल का व्यक्ति गिरफ्तार, नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां मनाने आई थी बच्ची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment